{"_id":"67a668253e5ce02e5a0726ac","slug":"seven-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-to-hungary-case-against-three-kaithal-news-c-18-1-knl1004-576805-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हंगरी भेजने के नाम पर सात लाख ठगे, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हंगरी भेजने के नाम पर सात लाख ठगे, तीन पर केस
Sat, 08 Feb 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन पुलिस ने कांगथली के एक युवक को हंगरी भेजने के नाम पर सात लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में कागथली निवासी राजकुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह विदेश जाना चाहता था। इसे लेकर उसकी बातचीत एक अप्रैल 2024 को गांव के ही मदन के साथ हुई। मदन ने बाद में उसे बाद में थेह
बनेड़ा के रामपाल और करनजीत सिंह से मिलाया था।
तीनों आरोपियों ने कहा कि वे उसे हंगरी भेज देंगे तथा उसका वीजा भी लगवा देंगे। इस पर आरोपियों ने उसे सात लाख रुपये की राशि ले ली। बाद में आरोपियों ने उसे जब विदेश नहीं भेजा तो उसने अपनी राशि वापस देने की मांग की। इस पर आरोपियों ने राशि देने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।