{"_id":"6678c5ddbdd0c5c265094f74","slug":"seven-day-shri-madbhagwat-katha-will-start-from-today-in-hindu-girls-school-kaithal-news-c-245-1-kht1001-117442-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हिंदू कन्या स्कूल में आज से शुरू होगी सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हिंदू कन्या स्कूल में आज से शुरू होगी सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा
विज्ञापन
हिंदू कन्या स्कूल में आज से शुरू होगी श्री मद् भागवत कथा
कुरुक्षेत्र इस्कॉन के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास कथा में अपने मुख से करेंगे प्रवचन
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्यों ने रविवार को पिहोवा चौक स्थित एक निजी होटल में बैठक की। इस बैठक में समिति की ओर से 24 से 30 जून तक आयोजित की जाने वाली श्री मद्भागवत कथा की तैयारियों पर चर्चा की।
इस दौरान समिति की ओर से कथा के आयोजन में सेवा को लेकर ड्यूटियां भी लगाई। समिति के प्रधान दीपक अग्रवाल ने बताया कि पहले की तरह भांति इस वर्ष भी कुरुक्षेत्र इस्कान के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास कथा में अपने मुख से प्रवचन करेंगे। कहा कि गर्मी की प्रचंडता को देखते हुए इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन हिंदू गर्ल्स स्कूल, अंबाला रोड, कैथल पर शाम सात से 10 बजे तक किया जाएगा।
कथा के समापन पर हर भक्त के लिए भंडारा महा-प्रसाद की व्यवस्था समिति की तरफ से की जाएगी। प्रेस सचिव भारत मदान ने बताया कि कथा पंडाल की शोभा को बढ़ाने के लिए भगवान श्री राधा माधव जी का भव्य दरबार बहुत सुंदर रूप से लगाया जाएगा। बताया कि यह कार्यक्रम 2008 से लगातार चलता आ रहा है और इस बार भी बहुत दूर-दूर से तथा सभी वर्ग के भक्तों की ओर से भगवान के कार्यक्रम को सुंदर रूप देने के लिए सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
मेवात राज्य के मुस्लिम वर्ग से भी श्रीमद् भागवत कथा को सुंदर रूप देने के लिए सहयोग प्राप्त हुआ है। सभी सदस्यों के साथ तथा प्रयास से इस कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा रहा है। कथा के पहले दिन शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री प्रथम दिवस सुभाष सुधा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस मौके पर राज गुलाटी, राम निवास, संजय वाही, आशीष गर्ग, भारत मदान आदि सभी सदस्य मौजूद थे।