फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven colonies get the gift of legality, development will happen

Kaithal News: सात कॉलोनियों को वैधता का तोहफा, होगा विकास

Sun, 25 May 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 25 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Seven colonies get the gift of legality, development will happen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार ने शहर की बची हुई 13 में से सात अवैध कॉलोनियों को वैध कर दिया है। अब इन कॉलोनियों के वैध होने के बाद कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू होंगे और लोगों को समस्याओं से निजात मिल पाएगी। इन काॅलोनियों के वैध होने से करीब 20 हजार की आबादी को फायदा होगा।

गौरतलब है कि इन कॉलोनियों के लोग पिछले लंबे समय से कॉलोनियों के वैध होने का इंतजार कर रहे थे। जबकि दो साल पहले ही वर्ष 2023 की जुलाई में सरकार ने शहर की 33 में से 20 कॉलोनियों को वैध किया था। अब सात कॉलोनियां और वैध होने के बाद 27 कॉलोनियों को वैध किया जा चुका है।
विज्ञापन


यह खबर मिलने पर कॉलोनियों के वैध होने के बाद देवीगढ़ रोड पर कॉलोनी वासियों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई है। पिछले कई वर्षों से इन काॅलोनियों में रह रहे लोग कॉलोनी के वैध होने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें विश्वास था कि सरकार जल्द ही उनकी कॉलोनियों को वैध कर विकास कार्य शुरू करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कॉलोनियां हुईं वैध

n
शुगर मिल काॅलोनी पार्ट वन

n
देवीगढ़ काॅलोनी फेज टू

n
भगत सिंह काॅलोनी एक्सटेंशन-चार

n
मलिक नगर

n
केशव मार्केट

n
बालाजी काॅलोनी

n
शोरा कोठी काॅलोनी

सरकार की तरफ से शहर की सात काॅलोनियों को वैध किया गया था। इन काॅलोनियों को वैध होने से लोगों को काफी फायदा होगा। अब इनर काॅलोनियों में विकास कार्य भी जल्द शुरू हो जाएंगे। इससे पहले भी वर्ष 2023 में 20 कालोनियां सरकार ने वैध की थी। इन काॅलोनियों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कैथल शहर का विकास कार्य तेजी से हो रहा है। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। - सुरभि गर्ग, अध्यक्ष नगर परिषद, कैथल।


देवीगढ़ काॅलोनी फेज टू के वैध होने से काफी खुशी है। वार्ड वासियों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई है। वे इस कार्य को लेकर नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग व मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताते हैं। इस कॉलोनी के वैध होने से अब यहां विकास कार्य हो सकेंगे। - प्रवेश शर्मा, वार्ड नंबर 17 से पार्षद।
वर्ष 2023 के जुलाई में वैध हुईं कॉलोनियां
n
पंथ नगर

n अमृतसरिया डेरा

n
शुगर मिल काॅलोनी पार्ट-टू

n
रणधीर काॅलोनी फेस-वन

n
डिफेंस काॅलोनी
n
एक्सटेंशन-वन

n
बलिदानी भगत सिंह काॅलोनी एक्सटेंशन

n
अर्जुन नगर एक्सटेंशन- वन

n
आक्सफोर्ड स्कूल कालोनी

n
शुगर मिल काॅलोनी पार्ट-तीन

n
शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन

फेस-टू

n
जनकपुरी एक्सटेंशन-वन

n
जनकपुरी एक्सटेंशन-तीन

n
जीवन राइस मिल के पीछे वाली काॅलोनी
n
हेरिटेज स्कूल के पास कालोनी

n
मायापुरी काॅलोनी एक्सटेंशन

n ओशाेपुरम विस्तार

n
सच कैंटीन के पीछे वाली काॅलोनी
n
ओशो पुरम

n
राधा स्वामी सत्संग भवन- टू काॅलोनी के पास

n
कपिल नगर काॅलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed