फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven cameras will be monitored on the Punjab border in Kaithal

कैथल: पंजाब सीमा पर सात कैमरों से होगी निगरानी, शराब के स्टॉक की प्रतिदिन डीसी कार्यालय को देनी होगी जानकारी

Sat, 29 Jan 2022 10:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 10:39 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने पंजाब, यूपी, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अधिकारियों संग वीसी की। डीसी प्रदीप दहिया ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Seven cameras will be monitored on the Punjab border in Kaithal
बैठक करते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित हरियाणा के कैथल जिले के सात नाकों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। साथ ही जिले में शराब के स्टॉक की जानकारी हर रोज डीसी कार्यालय को देनी होगी। ये निर्देश हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को अधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए। 

विज्ञापन


पंजाब, यूपी और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए शनिवार को मुख्य सचिव के साथ वीसी के बाद डीसी प्रदीप दहिया ने स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कहा कि स्थायी नाकों के साथ-साथ पेट्रोलिंग पार्टियां बनाकर सीमा क्षेत्र में निरंतर चेकिंग अभियान चलाए जाएं। पंजाब सीमा से सटे कसौर, अजीमगढ़, टटियाणा, हरनौली, कमहेड़ी, खरकां और संगतपुरा नाकों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने डीईटीसी (आबकारी) को निर्देश दिए कि जिले में दो एल वन हैं। इनकी निरंतर जांच कर प्रतिदिन रिपोर्ट डीसी कार्यालय में भिजवाई जाए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट, डीईटीसी विभाग और पुलिस विभाग की टीमें निगरानी के लिए गठित की गई हैं। वे निरंतर चेकिंग अभियान चलाएं। इस मसले पर पंजाब के अधिकारियों के साथ भी चर्चा कर योजना बनाई गई है ताकि असामाजिक तत्व तस्करी जैसे कार्य न कर पाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed