फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seven accused arrested by ACB in Kaithal cleaning scam were presented in court and given two days remand

कैथल का सफाई घोटाला: एसीबी ने गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, दो दिन का मिला रिमांड

Wed, 29 May 2024 05:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 29 May 2024 05:21 PM IST
सार

कैथल सफाई घोटाले का मास्टरमाइंड आरोपी डिप्टी सीईओ अभी तक एसीबी की गिरफ्त से बाहर है। मामले में 15 आरोपियों में से नौ ठेकेदार व छह अधिकारी शामिल हैं। इस घोटाले को अंजाम देने में आरोपी जिप का एक डिप्टी सीईओ, एक एसडीओ, तीन जेई और एक अकाउंटेंट और नौ ठेकेदार शामिल हैं।

विज्ञापन
Seven accused arrested by ACB in Kaithal cleaning scam were presented in court and given two days remand
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल जिला परिषद के माध्यम से गांवों में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई के लिए आई करोड़ों रुपये ग्रांट के घोटाले में गिरफ्तार आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। इसमें मामले में शामिल 15 आरोपियों ने आरोपी नौ ठेकेदारों की फर्माें में 10. 16 करोड़ में से नौ करोड़ 16 लाख रुपये की राशि जमा करवा आपस में ही बांट ली थी। इसमें अकेले आरोपी कैथल में एसडीओ रहे एक्सईन नवीन ने एक करोड़ रुपये राशि का गबन किया है। इस मामले में अब एसीबी इस राशि की रिकवरी भी करेगी।

विज्ञापन


वहीं, इस मामले में शामिल 15 आरोपियों में से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। परंतु अभी तक घोटाले का मास्टरमाइंड आरोपी डिप्टी सीईओ अभी तक एसीबी की गिरफ्त से बाहर है। मामले में 15 आरोपियों में से नौ ठेकेदार व छह अधिकारी शामिल हैं। इस घोटाले को अंजाम देने में आरोपी जिप का एक डिप्टी सीईओ, एक एसडीओ, तीन जेई और एक अकाउंटेंट और नौ ठेकेदार शामिल हैं। बुधवार को एसीबी ने गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने इन सातों आरोपियों को दो दिन का रिमांड एसीबी को दिया है।
विज्ञापन


सबसे अधिक गबन है राजौंद व कलायत में, एक मस्ट्रोल से करवाते थे काम-
एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि जिला परिषद में सफाई के नाम पर किया गए घोटाले के तहत सबसे अधिक राजौंद और कलायत में सबसे अधिक गबन किया गया है। इस क्षेत्र में कितना-कितना गबन आरोपियों की ओर से किया गया है। इसको लेकर अब जांच की जा रही है। हालांकि शुरूआती जांच में यह भी सामने आया है कि यह आरोपी जब गांव में सफाई का कार्य करवाते थे तो एक ही मस्ट्रोल यानि लेबर से एक गांव में काम करवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उसी समय में इस मास्ट्रोल यानि लेबर को दूसरे गांवों में किए गए काम को दिखा देते थे। इसके बाद वे फर्जी बिल बनाते और राशि फर्म के खातों में डलवा लेते थे। अब इन आरोपियों की प्रॉपर्टी को लेकर भी जांच की जाएगी और अन्य खातों की भी जांच की जाएगी। आरोपियों ने जितनी भी राशि का गबन किया है। उस राशि की रिकवरी भी करने का प्रयास किया जाएगा।

मामले में अभी तक इन आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी-
इस मामले में अभी तक कैथल में पंचायती राज के एसडीओ रहे रोहतक के एक्सईएन नवीन, कैथल में पंचायती राज के जेई जसबीर सिंह, अकाउंटेंट कुलवंत के साथ पंचायती राज के ठेकेदार गांव फरियाबाद निवासी दिलबाग सिंह, गांव फतेहपुर निवासी अभय संधू, ठेकेदार राजेश व पूंडरी निवासी अनिल को गिरफ्तार किया जा चुका है।


अधिकारी के अनुसार
जिला परिषद के माध्यम से गांवों में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई के लिए आई करोड़ों रुपये ग्रांट के घोटाले मामले में गिरफ्तार किए सात आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय ने सभी आरोपियों को दो दिन का रिमांड एसीबी को दिया है। अब रिमांड के दौरान और भी जानकारियां आरोपियों से प्राप्त की जाएंगी। -महेंद्र सिंह, प्रभारी, एंटी करप्शन ब्यूरो, कैथल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed