फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sevage Probles in Arjun Nagar, people furious

सीवरेज ओवरफ्लो, कॉलोनी वासियों का पारा चढ़ा

Sun, 06 Apr 2014 12:22 AM IST
कैथल
कैथल Updated Sun, 06 Apr 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sevage Probles in Arjun Nagar, people furious
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। बड़ी देवी मंदिर के पास एवं अर्जुन नगर गली नंबर एक में सरस्वती स्कूल के नजदीक गली में जमा सीवरेज के गंदे पानी से लोगों का जीना दूभर हो गया है। अर्जुन नगर के लोगों ने बताया कि वह नगर परिषद में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ है।

पिछले एक साल से गली के बीच में सीवरेज का पानी जमा है। गली बीच में गंदा और बदबूदार पानी जमा होने से मच्छर-मक्खियां पनप रही हैं। कॉलोनी वासी महिला कृष्णा देवी, अनुराधा, सुुमन, नीलम, सरोज बाला, उषा, प्यारी, मनीषा, शांति, ओमपति, कैलाश कुमार, राजू, विनोद शर्मा और संजोग सिंह ने बताया कि पिछले करीब एक साल से गली के बीचों बीच सीवरेज का गंदा पानी जमा है।
विज्ञापन


 सीवरेज व्यवस्था खराब होने से कॉलोनी की नालियां भी पूरा दिन गंदगी से भरी रहती हैं। गली में जमा गंदे पानी से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय बच्चों को गंदे पानी से निकलकर स्कूल जाना पड़ता है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि वे कई बार अपने पैसों से भी कॉलोनी की सफाई करवा चुके हैं। लेकिन फिर भी समाधान नहीं हो पाया है। इस बात पर लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी देवी मंदिर के रास्ते पर सीवरेज ओवरफ्लो
बड़ी देवी मंदिर के पर जाने वाले मार्ग पर सीवरेज ऑवरफ्लो होने के कारण मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज ऑवरफ्लो होने के कारण सुबह व शाम को हजारों की संख्या में मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को अनेक प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

पांच प्लॉट गंदे पानी से भर चुके हैं। माया देवी, अनु रानी, पार्वती, कांता देवी, सोनिया, ममता, काजल, पारुल शर्मा, सिखा बिंदलिश, यमन कुमार, रोहित बंसल, राजीव कुमार और सतीश कुमार ने बताया कि वे सुबह और शाम माता के दर्शन के लिए मंदिर में आते है।


लेकिन मार्ग में सीवरेज ऑवरफ्लो होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह करीब चार बजे अंधेरा होेने के कारण लोगों को गंदे पानी गुजरना पड़ता है। श्रद्धालुओं की मांग है कि प्रशासन श्रद्धालुओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीवरेज व्यवस्था ठीक करवाएं। इस संबंध में नगर परिषद के चेयरमैन रामनिवास मित्तल का कहना है कि दोनों ही समस्याओं का शीघ्र समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed