{"_id":"68d8374ebfea7223ae0a4e9e","slug":"seva-pakhwada-celebrated-in-womens-college-kaithal-news-c-18-1-knl1004-748133-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिला कॉलेज में सेवा पखवाड़ा मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिला कॉलेज में सेवा पखवाड़ा मनाया
Sun, 28 Sep 2025 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:41 AM IST
विज्ञापन
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय, कलायत में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के जीवन एवं विचारों पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्राध्यापक सुरेश गालव ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी इस बात के जीवंत उदाहरण हैं कि साधारण पृष्ठभूमि से उठकर कोई व्यक्ति अपने कर्म और विचारों से सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। उनके नेतृत्व में भारत ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सामरिक स्तर पर वैश्विक पहचान बनाई है। योग को विश्व मंच पर स्थापित कर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाना उनकी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने जनधन योजना, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना जैसे कार्यक्रमों को गरीबों व महिलाओं के लिए कारगर बताते हुए कहा कि मोदी महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर स्वच्छता और नशामुक्ति पर भी लगातार जोर देते हैं। संवाद