{"_id":"66907c74903bb710660668a4","slug":"setting-up-kalash-for-brajmandal-mahabhishek-yatra-kaithal-news-c-18-1-knl1004-428919-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ब्रजमंडल महाभिषेक यात्रा के लिए स्थापित कर रहे कलश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ब्रजमंडल महाभिषेक यात्रा के लिए स्थापित कर रहे कलश
Fri, 12 Jul 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में 22 जुलाई को निकाली जाने वाली ब्रजमंडल महाभिषेक यात्रा के लिए मंदिरों में गंगाजल कलश स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विहिप ने मटौर गांव के पौराणिक तीर्थ श्रीतीर्थ में गंगाजल कलश की स्थापना की।
इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष चंद्रभान ने अपनी टीम के साथ मंदिर के महंत सुमेरदास को गंगाजल से भरा कलश सौंपा। उन्होंने कहा कि सावन के पहले सोमवार को 22 जुलाई को मेवात क्षेत्र में ब्रजमंडल महाभिषेक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के बाद नूंह के गांव नलहड़ स्थित नलहरेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। हर वर्ष मेवात क्षेत्र में इस तरह की यात्रा का आयोजन किया जाता है। यह यात्रा पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रहेगी। किसी को भी कोई हथियार ले जाने की इजाजत नहीं दी गई है। इस वर्ष यह यात्रा संतों के नेतृत्व में निकाली जाएगी।
विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री विकास ने कहा कि अरावली की गोद में बसे मेवात क्षेत्र में अनेक पौराणिक महत्ता के धर्म स्थान हैं जो समय के साथ-साथ अपनी पहचान खोते जा रहे थे। जब से विहिप ने मेवात महाभिषेक यात्रा का आरंभ किया है तब से वहां के मंदिरों की पूरे देश में पहचान हुई। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान नल्हड़ स्थित महाभारतकालीन शिव मंदिर और फिरोजपुर झिरका स्थित झीर महादेव मंदिर में देश से आने वाले श्रद्धालु गंगाजल से महादेव का महाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही पुन्हाना स्थित राधा कृष्ण शृंगार मंदिर जहां भगवान कृष्ण व राधा रानी लीला करते थे वहां भी पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा एक दिन की ही होगी जिसमें विहिप, बजरंग दल व दुर्गावाहिनी के सदस्य शामिल होंगे। इस यात्रा के लिए पूरे जिला के हर प्रखंड के मंदिरों में गंगा जल कलश स्थापित किए जा रहे हैं जिनकी नित्य पूजा होगी।
यात्रा के दौरान उन कलशों से ही मेवात के मंदिरों में महाभिषेक किया जाऐगा। मंदिर के महंत सुमेरदास ने कहा कि विहिप हिंदू हित के कार्य कर रही है। इस बार कोई हिंसक घटना न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को संत खुद देख रहे हैं। इस अवसर पर विहिप जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल, जिला सहमंत्री निशीकांत शर्मा और कलायत प्रखंड से पंडित विशाल शांडिल्य मौजूद रहे।