फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Serving the destitute is like worshiping God: Dr. Vivek

दीन-दुखियों की सेवा परमात्मा की पूजा के समान : डॉ. विवेक

Tue, 07 Nov 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 07 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Serving the destitute is like worshiping God: Dr. Vivek
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गीता भवन में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी कैथल की मासिक बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मनोरोग विशेषज्ञ व नारायण सेवा संस्थान की कैथल शाखा के संयोजक डॉ. विवेक गर्ग ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा परमात्मा की पूजा के समान है।

उन्होंेने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पेशे से डॉ. होने के कारण उन्होंने महसूस किया कि कई गरीब व दिव्यांग इलाज के अभाव में अपंग व समय से पूर्व मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं, इसलिए उन्होंने अपने कुछ समाजसेवी सदस्यों के साथ मिलकर नारायण सेवा संस्थान के संरक्षण में जरूरतमंदों की सेवा का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन


मुख्य संरक्षक महेश दुआ ने शेरों शायरी से मुख्य अतिथि डॉ. विवेक गर्ग का स्वागत किया। महासचिव धन सचदेवा ने सबसे पहले सदस्यों को शुभ अहोई अष्टमी, शुभ दीपावली पर्व व भैया दूज की बधाई दी व उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। तीर्थ राम चावला, रामलाल कालड़ा, रूप लाल गंभीर, जगदीश कालड़ा, मनोहर लाल आहूजा, धर्मपाल खत्री, कृष्ण मिगलानी ने धार्मिक भजनों से अभिभूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर समाजसेवी फकीर चंद को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समाजसेवी राजकुमार मुखीजा व संजय गर्ग धूप वाले का भी सम्मान किया गया।

बैठक में नवंबर माह में होने वाले सदस्यों हरीश मदान, ओमप्रकाश दुआ, धन सचदेवा, दर्शन लाल मनचंदा, खरैती लाल सहगल, सतीश चावला, डॉ राजेन्द्र निझावन, लक्ष्मी दास खुराना, शकुंतला निझावन, आशा खुराना, के जन्मदिन पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वीके चावला, इंद्रजीत सरदाना, तुलसी दास सचदेवा, डॉ. जैली राम बंसल, सोमप्रकाश गोयल, श्याम लाल खेड़ा, भीमसेन सचदेवा सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

पांच दिव्यांग बंधुओं को मिलीं ट्राई साइकिलें तो खिल गए चेहरे

नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल और रोटरी क्लब कैथल की ओर से एक संयुक्त कार्यक्रम पार्क रोड स्थित रोटरी क्लब कार्यालय में किया। इसमें पांच दिव्यांग बंधुओं को ट्राई साइकिल भेंट किए। ट्राई साइकिल पाकर उनके चेहरे खिल गए। सबसे पहले रोटरी क्लब कैथल के प्रधान सुनील जिंदल ने उनकी तरफ से किए जा रहे सेवा प्रकल्पों के बारे में विस्तार से बताया। प्रोजेक्ट चेयरमैन नतिश गर्ग ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर मनोज गोयल, भूपेश अग्रवाल, सुनील चौधरी, ज्ञान चंद भल्ला, शेर सिंह, अशोक मंगला, मनोज बंसल, अभिषेक गुप्ता, सोनू बंसल, ऋषि गोयल, ईश्वर गोयल, प्रवीण जिंदल, मनोज गर्ग, बृजमोहन गुप्ता व जितेंद्र बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed