{"_id":"ebb453094ba9195f7f4abd43f1267e62","slug":"senior-citizens-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ापा पेशन नहीं चाहिए, केवल कार्ड बना दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ापा पेशन नहीं चाहिए, केवल कार्ड बना दो
कैथल
Updated Tue, 20 May 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन ने एक बार फिर से समाज कल्याण विभाग पर उनकी सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि जिलास्तरीय मीटिंग में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष प्रकट किए जाने का नतीजा यह निकला कि उनके वरिष्ठ नागरिक कार्ड बनाने के लिए किए गए लगभग सभी आवेदनों को ऑब्जेक्शन लगाकर वापस भेज दिया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि विभाग द्वारा तय नियमों के अनुसार ही बुजुर्गों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसीलिए आवश्यक कागजात पूरा करने को कहा गया है।
वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष रूलदू राम सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के अनुसार प्रत्येक नागरिक की फाइल तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को बुढ़ापा पेंशन के लिए आवेदन नहीं किया है। वरिष्ठ नागरिकों की मांग है कि उनको केवल वरिष्ठ नागरिक कार्ड बनवाना है।
उन्होंने बताया कि 18 मई को हुई बैठक में विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट किया गया था। जिसका खामियाजा अब उन्हें फार्मों पर ऑब्जेक्शन के रूप में भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में बुधवार को डीसी एन के सोलंकी से मिलेंगे।
विज्ञापन
86 में से 74 आवेदन वापस भेजे
वरिष्ठ नागरिक समिति के प्रधान रूलदू राम, बीके चावला, रमेश गेरा, ज्ञानचंद भल्ला, नरेन्द्र निझावन, दिवान सिंह ने बताया कि समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिकों कार्ड बनाने के लिए 86 महिला व पुरूषों के फार्म समाज कल्याण विभाग में जमा करवाए थे। लेकिन समाज कल्याण विभाग ने इनमें से 74 फार्मों पर ऑब्जेक्शन लगाकर उन्हें वापिस भेज दिया।
जिन फार्मों में आवश्यक कागजात पूरे नहीं हैं, वे ही वापस भेजे गए हैं। विभाग के नियमानुसार किसी भी प्रकार का कार्ड या पेंशन बनाने से पूर्व कागजात पूरे होने आवश्यक हैं। जब तक कागजात पूरे नहीं होंगे, विभाग कार्ड नहीं बना सकता। क्योंकि बिना कागजात के अपात्र व्यक्ति भी योजना का लाभ उठा सकता है। इसी कारण केवल कागजात पूरे करने के लिए कहा गया है। वरिष्ठ नागरिकों की अनेदखी का सवाल ही नहीं उठता। सभी का मान-सम्मान किया जाता है।
सत्यवान ढिलोड, अधिकारी समाज कल्याण।