फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Self. Shamsher Singh raised the voice of the farmers along with the farmers.

Kaithal News: स्व. शमशेर सिंह ने किसानों के साथ कमेरे वर्ग की उठाई आवाज

Tue, 21 Jan 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Self. Shamsher Singh raised the voice of the farmers along with the farmers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ढांड रोड स्थित किसान भवन पर भारतीय किसान मजदूर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. शमशेर सिह सुरजेवाला की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा से वरिष्ठ नेतागण व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बाहर से आए गीतकारों ने अपने स्वरों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। सभी मौजूद गणमान्य लोगों ने किसान हितैषी स्व. शमशेर सिंह सुरजेवाला की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्हें याद करते हुए कहा कि शमशेर सिंह सुरजेवाला ने हमेशा अपने जीवन में किसानों के हितों की लड़ाई के साथ कमेरे वर्ग, गरीब, छोटा दुकानदार और युवाओं की आवाज उठाई। वो जमीन से जुडे हुए नेता थे।
विज्ञापन


वक्तओं ने कहा कि वो प्रदेश ही नहीं बल्कि समस्त भारतवर्ष के नेता थे। उन्होंने कैथल के साथ साथ नरवाना और साथ लगते सभी इलाके में चहुंमुखी विकास की गाथा को आगे बढ़ाया और स्व. शमशेर सिंह सुरजेवाला की कमी हमेशा हमें खलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सुरजेवाला किसानों को मिलने वाले ऋण पर 12 प्रतिशत ब्याज को लेकर काफी नाराज रहते थे। वह साफ कहते थे कि कार पर ब्याज 10 प्रतिशत और कृषि पर 12 प्रतिशत ये कहां का न्याय है। उनके कड़े विरोध के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इसे चार प्रतिशत किया था। उन्होंने बताया कि उनकी मांग पर प्रदेश सरकार ने किसान की गिरफ्तारी और जमीन की नीलामी के काले कानून को समाप्त किया। ट्रैक्टर लोन को लेकर प्रति एक एकड़ जमीन को गिरवी रखा जाना लगा था जबकि पहले पूरी जमीन गिरवी करते थे।

शमशेर सुरजेवाला ने बतौर राज्यसभा सांसद कई बार संसद में किसानों की समस्याएं उठाई। सुरजेवाला ने ब्याज दर को लेकर आवाज उठाई। सुरजेवाला कहते थे कि जो लोग नकली बीज व दवाइयां बेचते हैं, उनके खिलाफ ऐसी धाराएं लगनी चाहिए कि उनकी जमानत न हो सके। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी बुजुर्गो, महिलाओं व नौजवान साथियों का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला व विधायक आदित्य सुरजेवाला ने स्वयं व सुरजेवाला परिवार की ओर से आभार प्रकट किया।


इस मौके पर पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा, विधायक देवेंद्र हंस, विधायक आदित्य सुरजेवाला, बिजेंद्र सुरजेवाला, सुदीप सुरजेवाला, जगरूप सुरजेवाला, मनजीत सुरजेवाला, हरियाणा किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर कौलेखा, हरियाणा कृषक समाज के अध्यक्ष ईश्वर नैन, बिनैन खाप के प्रधान रघुबीर नैन, सतबीर दबलैन, नरेश ढांडे, श्वेता ढुल, बिल्लू चंदाना, जाट धर्मशाला प्रधान रोशन पाडला, भूपेंद्र फौगाट, बृजलाल बहबल्पुरिया, राजेश संदलाना, बलजिंद्र ठरवी, अमन चीमा, नाहर संधू, इब्राहिम इंजिनियर, शालिका कुराना, परवेश राणा, वीना देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed