{"_id":"65e8bc6c961335e11702ffb4","slug":"selection-of-seven-students-from-government-school-kaithal-news-c-18-1-knl1004-342482-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजकीय स्कूल के सात विद्यार्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजकीय स्कूल के सात विद्यार्थियों का चयन
Thu, 07 Mar 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की ओर से आयोजित राष्ट्रीय आय व साधन छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिमला के सात विद्यार्थियोंं का चयन हुआ है।
प्राचार्य राजीव गुप्ता ने बताया कि यह छात्रवृत्ति परीक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है। इसमें उत्तीर्ण विद्यार्थियों को चार वर्षों तक एक हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति सरकार की ओर से दी जाती है। नवंबर में आयोजित इस परीक्षा में विद्यालय के सात बच्चों आर्यन, दीया, मुस्कान, साक्षी, हिना, यश और राकेश ने उत्तीर्ण कर खंड स्तर पर प्रथम व जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर सभी बच्चों को सम्मानित किया। बच्चों की तैयारी करवाने वाले अध्यापक नसीब सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर सरपंच रामचंद्र, रश्मि भारद्वाज, नेहा सिंगला, सरोज बाला, स्वाति, प्रोमिला, आदि उपस्थित थे। संवाद