{"_id":"67c75781ed21048b6b00a4bd","slug":"selection-of-schools-in-chief-minister-school-beautification-scheme-kaithal-news-c-18-1-knl1004-595062-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण योजना मेंं स्कूलों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण योजना मेंं स्कूलों का चयन
Wed, 05 Mar 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत खंड मेंं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कैलरम, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय मटौर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिंणद और राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला कमालपुर का मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण योजना के तहत चयन हुआ है। इस प्रक्रिया को खुद एसडीएम अजय हुड्डा ने गठित चयन कमेटी के साथ पूर्ण किया।
एसडीएम ने बताया कि अब इन स्कूलों को सौंदर्यीकरण के लिए 50-50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इस राशि से स्कूल को सजाने-संवारने का कार्य होगा। यह योजना सही मायने मेंं स्कूलों को नई दिशा देने मेंं महत्वपूर्ण कदम है। इससे शिक्षकोंं, अभिभावकों, विद्यार्थियों और आम जन में स्कूलों को बेहतरीन लुक देने की जिम्मेदारी का अहसास होता है।
लक्ष्य हर स्तर पर सरकारी स्कूलों को आकर्षक रूप देते हुए विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण योजना में नियम अनुसार कार्य करने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाता है। इसमें एसडीएम, बीईओ, सीडीपीओ और दो वरिष्ठ प्रधानाचार्य शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
यह कमेटी निर्धारित पैमाने अनुसार स्कूलों को योग्यता पर परखती है। इसके बाद इसके लिए स्कूलों का चयन होता है। इसमें 1-1 प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का चयन किया जाना होता है। उधर, मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यीकरण मेंं शामिल हुए स्कूलों के शिक्षकोंं, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने योजना अनुसार मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के जरिये स्कूल को नए सत्र से पहले सुंदर रूप देने का रोड मैप तैयार किया है।
ॉ
अब देखना ये है कि इन स्कूलों को दूसरों से भिन्न बनाने के लिए शिक्षा विभाग कितनी संजीदगी से कार्य करता है।