फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Selection of 10 villages for Solar Model Village Competition

Kaithal News: सोलर मॉडल गांव प्रतियोगिता के लिए 10 गांवों का चयन

Wed, 15 Jan 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Selection of 10 villages for Solar Model Village Competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोलर मॉडल गांव प्रतियोगिता के लिए जिले में 10 गांवों को चयनित किया है। इनमें बिजली निगम की ओर से जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली पंचायत को मिलेगा एक करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। यह जानकारी एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने दी।

लघु सचिवालय स्थित सभागार में एडीसी दीपक ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला सोलर मॉडल गांव प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए 10 गांव के सरपंचों के साथ बैठक की। इस मौके पर एडीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले के एक गांव को सोलर मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सभी चिह्नित 10 गांवों के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि स्वयं अपने घरों पर सोलर लगाने के साथ साथ अन्य ग्रामीणों को भी इसके प्रति प्रेरित करें और अपने गांव में अधिक से अधिक संख्या में सोलर पैनल लगवाएं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतें इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने गांव को आवासीय से लेकर कृषि तक अपनी सभी ऊर्जा जरूरतों को सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा करने में सक्षम बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस योजना को सभी सरपंच एवं जनप्रतिनिधि गंभीरता से लें और प्राकृतिक संसाधनों से ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करके अपने गांव को सौर ऊर्जा में समक्ष बनाए। इसके लिए ग्राम सचिव की अध्यक्षता में ग्राम स्तर पर टास्क फोर्स टीम का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी खंड एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भी समय समय पर अपने क्षेत्र की गांव पंचायतों को योजना के बारे में प्रेरित करें।

प्रतियोगिता अवधि (छह महीने) के बाद, सरकारी एजेंसी प्रत्येक संभावित उम्मीदवार गांव की सीमा के भीतर अक्षय ऊर्जा क्षमता का मूल्यांकन करेगी। इसके तहत घरों की छतों पर, सरकारी भवनों पर और ट्यूबवेल कनेक्शन आदि पर सोलर पैनल लगवाए जाने हैं। इन 10 चयनित ग्राम पंचायतों में से जो पंचायत इस योजना के तहत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगी तथा तय मानकों पर खरा उतरेगी, उस गांव को सोलर मॉडल गांव बनाने के लिए सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अंत्योदय परिवार जिनकी सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, वे दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये व हरियाणा सरकार की ओर से 50 हजार रुपये अनुदान यानी कि कुल 1.10 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं । जिन परिवारों की सालाना आय तीन लाख तक है व जिनकी सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है वो परिवार दो किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर भारत सरकार की ओर से 60 हजार रुपये व हरियाणा सरकार की ओर से 20 हजार रुपये का अनुदान यानी 80 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।

इसके बाद तीन किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने पर सरकार से 78 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। केंद्र सरकार का अनुदान सभी आय वर्गों के लोगों को दिया जाएगा। इस अवसर पर डीएमसी सुशील कुमार, बिजली विभाग के एसई सोमबीर भालोठिया, कार्यकारी अभियंता मुनीष, बीडीपीओ अन्नू, बीडीपीओ जगजीत आदि उपस्थित रहे।

ये गांव हुए हैं चयनित
सोलर मॉडल गांव प्रतियोगिता के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए पांच हजार से अधिक आबादी वाले 10 गांवों को चिह्नित किया गया है, जिनमें सौंगल, किठाना, सजूमा, बालू, बात्ता, देवबन, कौल, पबनावा, भागल तथा खरकां गांवों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed