{"_id":"67e1b2d01cb704ae3505cb8b","slug":"selection-for-junior-kabaddi-will-be-held-tomorrow-kaithal-news-c-18-1-knl1004-609198-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जूनियर कबड्डी के लिए कल होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जूनियर कबड्डी के लिए कल होगा चयन
Tue, 25 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहीद बलविंदर सिंह खेल स्टेडियम, गांव ग्योंग में 26 मार्च को अपराह्न तीन बजे से जूनियर कबड्डी टीम का चयन किया जाएगा। इसमें जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे।
कबड्डी विकास समिति कैथल के चेयरमैन राजू ढुल्ल पाई, सचिव मनोज दलाल व कोषाध्यक्ष अनिल दलाल ने बताया कि चयनित टीम हरियाणा जूनियर स्टेट पुरुष व महिला कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह प्रतियोगिता 5 व 6 अप्रैल को पलवल जिले के बनचारी गांव में आयोजित की जाएगी। जूनियर पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का वजन 70 किलोग्राम और महिला वर्ग में 65 किलोग्राम से कम होना चाहिए। सभी खिलाड़ियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटो कॉपी अपने साथ लानी होगी।
खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल
करनाल। राणा ब्रदर्स क्रिकेट अकादमी की ओर से अप्रैल माह में होने वाली हॉट वैदर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए। कर्ण स्टेडियम में 120 खिलाड़ियों में से 84 का चयन हुआ। राणा ब्रदर्स अकादमी के संचालक एवं मुख्य कोच सतीश राणा ने बताया कि अगला ट्रायल 30 और 31 मार्च को होगा। इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। संवाद