{"_id":"69b7251e0388a00d3f02aa27","slug":"segas-team-became-champion-in-harsola-kabaddi-cup-kaithal-news-c-245-1-kht1013-146438-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हरसोला कबड्डी कप में सेगा की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हरसोला कबड्डी कप में सेगा की टीम बनी चैंपियन
Mon, 16 Mar 2026 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हरसोला में बाबा मेहर सिंह खेल कमेटी व ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित कबड्डी कप का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल में सेगा की टीम ने मटौर की टीम को 16-10 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को आयोजन कमेटी की ओर से 25 हजार व उपविजेता को 18 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
आयोजन कमेटी के सदस्य परमजीत हरसोला ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा और पंजाब की करीब 35 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के दौरान कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिन्हें देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे। खिलाड़ियों ने तेज़ रेड और मजबूत पकड़ के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में सेगा की टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और शानदार खेल दिखाते हुए मटौर की टीम को 16-10 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से हर वर्ष इस तरह के टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं। इस आयोजन में सरपंच बलवान सिंह, परम ढुल, अनिल ढुल, राममेहर, काली व परमजीत हरसाैला का मुख्य योगदान रहा। संवाद