फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Security tightened during festivals, police checking vehicles

Kaithal News: त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी, पुलिस खंगाल रही वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Security tightened during festivals, police checking vehicles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, छठ पूजा और विश्वकर्मा दिवस जैसे त्योहारों के मद्देनजर जिला पुलिस एसपी उपासना के निर्देशानुसार अलर्ट है। भीड़-भाड़ वाले बाजारों, मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जेबतराशी, चोरी और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है।

एसपी उपासना ने नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर गश्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए बाजारों और मंदिरों में सादा कपड़ों में अतिरिक्त महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ने निर्देश दिए कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल और आसपास के कस्बों के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सभी राइडर और पीसीआर टीम निरंतर गश्त कर रही हैं। विशेष रूप से महिला सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल तैनात किए गए हैं, जो सादा वर्दी में असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे।


एसपी ने बताया कि दिवाली के अवसर पर बाजारों में भीड़ उमड़ती है, जो देर रात तक कपड़े, मिठाइयां, सोना-चांदी के जेवरात और बर्तन खरीदती है। ऐसे में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और दुपहिया वाहनों पर चलने वाले संदिग्ध तत्वों पर विशेष नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस का खुफिया विभाग छोटी-बड़ी सूचनाओं को एकत्र कर सतर्क है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। नागरिकों से अपील है कि संदिग्ध या अजनबी व्यक्ति को अपने पास ठहरने न दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। किसी भी असामाजिक तत्व की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस स्टेशन, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed