फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sector Officer and Zonal Magistrate are important links: Dr. Vivek Bharti

Kaithal News: सेक्टर ऑफिसर व जोनल मजिस्ट्रेट है महत्वपूर्ण कड़ी ः डॉ. विवेक भारती

Sat, 24 Aug 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Sector Officer and Zonal Magistrate are important links: Dr. Vivek Bharti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने सेक्टर ऑफिसर व जोनल मजिस्ट्रेट

की बैठक ली। इस मौके पर डॉ. भारती ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्वक ढंग से चुनाव संपन्न करवाने में सेक्टर ऑफिसर व जोनल मजिस्ट्रेट महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।

डीसी ने कहा कि सभी सेक्टर ऑफिसर व जोनल मजिस्ट्रेट कर्मठता एवं ईमानदारी से कार्य करें और पीओ हैंडबुक का अच्छी तरह से अध्ययन करें, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की आशंका नहीं रहे। अगले दो दिनों में सभी सेक्टर ऑफिसर अपने-अपने बूथों का निरीक्षण कर वहां पर सभी मूलभूत सुविधाएं होना सुनिश्चित करवाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समूची चुनावी प्रक्रिया में चुनाव आयोग द्वारा दी गई हिदायतों का पालन शत-प्रतिशत होना चाहिए। सभी सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे रैंप, पीने का पानी, शौचालय, बिजली आदि की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। सभी के पास संबंधित बूथों का नक्शा होना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर संबंधित बूथों पर समय पर पहुंचने में आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दें और इस कार्य में किसी प्रकार की देरी एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्वाचन से पहले की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण होती है। अपने सूचना तंत्र को मजबूत बनाए। सेक्टर ऑफिसर अपने सेक्टर के अधीन आने वाले बूथों के बीएलओ से तालमेल रखें और समस्त मतदान केंद्रों में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन््न करवाए।

डीसी ने बताया कि बीएलओ के माध्यम से 85 वर्ष से अधिक बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं की सूची को अपडेट करके उनसे मतदान करने संबंधित विकल्प ले लें कि वे अपने घर से या बूथ पर जाकर मतदान करना चाहते हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन सख्ती से होना चाहिए।


इस अवसर पर एसडीएम अजय सिंह, कृष्ण कुमार, सत्यवान सिंह मान, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, ट्रेनिंग आईएएस अंकिता पुवार, डीआरओ चंद्र मोहन, तहसीलदार रविंद्र हुड्डा व दिनेश कुमार सहित जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed