फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Second draw of Rule 134A not issued

जारी नहीं हुआ नियम 134 ए का दूसरा ड्रा, इंतजार करते रहे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Second draw of Rule 134A not issued
कैथल। नियम 134 ए के तहत जिले के निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए दूसरा ड्रा निर्धारित समय पर जारी नहीं हो पाया। विद्यार्थी दिनभर ड्रा के लिए इंतजार करते रहे, हालांकि पहले विभाग ने सात फरवरी को दोपहर तक ड्रा जारी होने की बात कही थी, लेकिन जब शाम तक भी ड्रा नहीं निकला तो विद्यार्थियों के हाथ केवल मायूसी ही लगी।
विज्ञापन

आंकड़ों को देखें तो इस बार पहले ही नियम के तहत दाखिले लेने में विद्यार्थियों की रूचि कम रही है। 293 स्कूलों में साढ़े छह हजार से ज्यादा सीटों पर दाखिले के लिए मात्र 3900 विद्यार्थियों ने आवेदन किए और 2900 ने परीक्षा दी। पहले ड्रा में विद्यार्थियों को विभिन्न स्कूलों में 2299 सीटें अलॉट की गई, लेकिन केवल 1100 विद्यार्थियों ने ही नियम के तहत दाखिले लिए हैं। अब दूसरे ड्रा से कुछ और सीटें भरने का अनुमान है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि नियम के तहत दाखिले की प्रक्रिया जारी है। दूसरा ड्रा भी पहले की तरह ऑनलाइन जारी होगा। जैसे ही ड्रा आएगा, उसके साथ ही विद्यार्थियों के दाखिले शुरू हो जाएंगे। प्रवेश की प्रक्रिया 18 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed