फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Second accused arrested in gift voucher fraud case

Kaithal News: गिफ्ट वाउचर की ठगी में दूसरा आरोपी काबू

Sun, 04 May 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested in gift voucher fraud case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गिफ्ट वाउचर देने के नाम पर 14.55 लाख रुपये ठगी मामले में साइबर अपराध थाना की पुलिस ने दूसरा आरोपी काबू कर लिया है। इस मामले में साइबर अपराध थाना प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की टीम ने जांच करते हुए मीरापुर दौलपत जिला मुजफ्फरनगर यूपी निवासी आरोपी सिद्धार्थ सहरावत को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में पहले ही एक आरोपी चुर जिला मेरठ यूपी निवासी सिकंदर तलियान को काबू कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अमरगढ़ गामड़ी निवासी निशांत ने शिकायत दी थी कि उसकी एमएस जेएमसी ट्रेडर्स नाम से देवीगढ़ रोड में मोबाइल की दुकान है।
विज्ञापन


वह ऑनलाइन मोबाइल खरीदने के लिए गिफ्ट वाउचर का प्रयोग करता है। इस पर ऑनलाइन मोबाइल खरीदने पर छूट प्राप्त होती है। उसने 18 जनवरी 2024 को ऑनलाइन इंडिया मार्ट व लिंकडिन पर गिफ्ट वाउचर बेचने वाले की खोज की थी। इसके उसे लिंकडेन पर सिकंदर नाम के व्यक्ति की एक प्रोफाइल मिली। उसमें सिकंदर का वेबसाइट पता चली। फिर उसने वाट्सएप पर चैट की तो उसने मुझे अपना नाम सिकंदर बतलाया व अपनी फर्म का नाम रिवार्ड फ्यूचर बतलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सिकंदर ने उससे उसकी फर्म के कागजात व केवाईसी मेल के माध्यम से मांगी। उसने अपनी ई-मेल आई डी से सिकंदर की ओर से दी गई मेल आईडी पर भेज दिए। सिकंदर ने उसे कैंसिल चेक की एक फोटो प्रति भेज दी और कहा कि आप चेक में दिए खाते में रुपये जमा करवा दो। वह चार लाख 85 हजार रुपये के बदले पांच लाख रुपये के गिफ्ट वाउचर देगा।


उसके साथ 22 जनवरी 2024 से लेकर 17 मार्च 2024 तक ऑनलाइन गिफ्ट वाउचर देने के नाम पर 14 लाख 55 हजार रुपये की ठगी हुई। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि रिमांड अवधि दौरान आरोपी सिकंदर के कब्जे से 15 हजार रुपए बरामद करने के अतिरिक्त वारदात में लिप्त अन्य आरोपी सिद्धार्थ को काबू किया गया। दोनों आरोपी शनिवार को अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed