फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Search for eight accused including mastermind intensified, raids are being conducted

Kaithal News: मास्टरमाइंड समेत आठ आरोपियों की तलाश तेज, दी जा रही दबिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Search for eight accused including mastermind intensified, raids are being conducted
कैथल। जिला परिषद के माध्यम से गांवों में हुए सफाई घोटाले के मास्टरमाइंड पूर्व डिप्टी सीईओ जसविंद्र सहित अन्य आठ आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 15 दिन बाद भी सफलता नहीं मिल पाई है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसीबी की पांच से छह टीमें अलग-अलग ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। अब जल्द ही सफाई के कार्य करने वाले मस्ट्रोल के कर्मियों से भी पूछताछ कर उनके बयान लिए जाएंगे। मामले में 15 आरोपियों ने जिले की 151 पंचायतों में पांच लाख से नौ लाख 99 हजार 999 रुपये के फर्जी बिल दिखाकर गबन किया है। इसमें अभी तक केवल सात आरोपी ही गिरफ्तार हो पाए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में सरकार ने जिला परिषद में करीब 12 करोड़ रुपये की ग्रांट को मंजूरी दी थी। इसमें से 10.16 करोड़ रुपये की राशि कामों के लिए आई। जिसमें से आरोपियों ने सात करोड़ रुपये का गबन कर लिया और करीब 30 प्रतिशत तक राशि से काम करवाए। इस घोटाले में अब तक कैथल में पंचायती राज के एसडीओ रहे रोहतक के एक्सईएन नवीन, कैथल में पंचायती राज के जेई जसबीर सिंह, अकाउंटेंट कुलवंत के साथ पंचायती राज के ठेकेदार गांव फरियाबाद निवासी दिलबाग सिंह, गांव फतेहपुर निवासी अभय संधू, ठेकेदार राजेश व पूंडरी निवासी अनिल को गिरफ्तार किया गया है। एसीबी कैथल के प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घोटाला मामले की जांच लगातार जारी है। हर पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है। फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed