{"_id":"653ebe8103caa3e3ad085206","slug":"search-for-accused-of-encounter-with-police-condition-of-injured-constable-improving-kaithal-news-c-245-1-kht1001-6477-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुलिस से मुठभेड़ के आरोपियों की तलाश, घायल कांस्टेबल की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुलिस से मुठभेड़ के आरोपियों की तलाश, घायल कांस्टेबल की हालत में सुधार
Mon, 30 Oct 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। करोड़ा-बाकल गांव के बीच पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस फरार हुए तीन आरोपियों की तलाश में जुटी रही। पूंडरी थाना व सीआईए की टीमें दिन भर आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने में लगी रही। दूसरी ओर इस घटनाक्रम में घायल पुलिस कर्मचारी का एसपी उपासना ने अस्पताल में जाकर हाल-चाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की।
उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर की शाम बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए एचसी तरसेम कुमार फोर्टिस अस्पताल मोहाली में दाखिल हैं। फिलहाल उनकी तबीयत में काफी सुधार है। ऐसे बहादुर पुलिसकर्मियों पर विभाग को गर्व है। इस प्रकार के पुलिसकर्मी पूरे विभाग के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूरा पुलिस विभाग उनके साथ खड़ा है और कामना करते हैं कि एचसी तरसेम जल्दी ठीक हों।
विदित हो कि शुक्रवार को रोहतक एसटीएफ की टीम इनामी बदमाशों की तलाश में कैथल के गांव करोड़ा पहुंची थी। यहां से एसटीएफ ने सीआईए-1 की टीम को भी अपने साथ ले लिया। जब वे आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव करोड़ा पहुंचे तो चार आरोपियों ने मिलकर पुलिस टीम पर अवैध असलहे से फायर कर दिए। बचाव में पुलिस ने भी आरोपियों पर फायर किए। इस दौरान एसची तरसेम को मुंह पर गोली लगी।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की ओर से पूंडरी थाना में केस दर्ज कर 19 वर्षीय आरोपी सांघी निवासी आकाश को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद पांच दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।