फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Seaman Palika to stay or not...

Kaithal News: सीवन पालिका रहे या नहीं... रस्साकशी तेज

Wed, 17 May 2023 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 May 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Seaman Palika to stay or not...
सीवन। नगरपालिका सीवन का दर्जा भंग करने को लेकर अब नगर में दो गुट बन गए हैं। एक तरफ जहां एक गुट सीवन नगरपालिका के दर्जे को भंग करने के लिए धरना दे रहा हैं। वहीं, अब दूसरा गुट नगर पालिका बनाए रखने के समर्थन में आया है। इसी कड़ी में इस गुट ने किरणपाल बंसल के कार्यालय में बैठक की है। इसमें पूर्व सरपंच सीवन सतीश मुंजाल ने कहा कि जो लोग नगरपालिका का विरोध कर रहे हैं, वे केवल अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। उन्हें सीवन के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। ये लोग अपनी राजनीति के चक्कर में जनता को काफी टैक्स लगने की बात करके बरगला रहे है जबकि नगरपालिका में कोई ज्यादा टैक्स नहीं होते। उन्होंने कहा कि गुहला चीका और कैथल में नगरपालिका बनने के बाद अधिक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के पास विकास के लिए सीमित संसाधन होते है और वह चाह कर भी विकास नहीं करवा सकती। ग्राम पंचायत को ग्रांट के लिए विधायक और मंत्री पर निर्भर रहना पड़ता है। दूसरी ओर नगरपालिका का अपना अलग से एक बजट होता है। जिससे वह नगर की सफाई व्यवस्था से लेकर गलियों के निर्माण तक बहुत से काम करवा सकती है। नगरपालिका आने से सीवन में जो सीवरेज की बड़ी समस्या है, उसका समाधान जल्द हो जाएगा। मुंजाल ने कहा कि जो लोग नगरपालिका का विरोध कर रहे हैं वह कहते है कि हमारी एक जिला परिषद, चार ब्लाक समिति की सीट खत्म हो गई। उनको सिर्फ अपने पदों की चिंता है न की सीवन के विकास की। इन्हीं कारणों से यह लोग नगरपालिका का विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि यह जो लोग नगरपालिका का विरोध कर रहे है उनमें से 90 प्रतिशत को तो यह भी नहीं पता कि नगरपालिका के नुकसान क्या हैं और कौन-सा टैक्स लगा है। वह सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही नगर निवासियों को साथ लेकर प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर सीवन में जल्द नगरपालिका चुनाव करवाने का अनुरोध करेंगे ताकि नगर के विकास के लिए जल्द लोगों को उनकी छोटी सरकार मिले। इस मौके पर पूर्व सरपंच पृथ्वी राणा, ऋषिकेश शर्मा, संजीव बंसल, सुभाष भगत, नरेश मिढा, कृष्ण बंसल, सतीश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन


विरोध में धरना नौंवी दिन भी जारी
सीवन। सीवन नगरपालिका भंग करने की मांग पर नगरपालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे धरने में लोगों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को यह धरना नौवें दिन भी जारी रहा। नगरपालिका हटाओ गांव बचाओ समिति के प्रधान अमरेंद्र खारा, अमृत लाल, पाला सौदा, बलदेव सिंह बल्ली, यशपाल राणा ने कहा कि पिछले नौ दिन से वह धरना दे रहे हैं परंतु अभी तक उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। दावा किया कि जनता का समर्थन तो हमें मिल रहा है, लेकिन प्रशासन इस मुद्दे पर अभी तक मौन है। सरकार को चाहिए कि ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई की जाए और सीवन को दोबारा से गांव का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो इसका फैसला जनता पर भी छोड़ सकती है। जनमत के माध्यम से इसका फैसला किया जा सकता है। यदि जनमत नगरपालिका के खिलाफ आता है तो इसे भंग किया जाना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर सुरेन्द्र नागपाल, पिरथी सैनी, सिन्दा राणा, राज कुमार सैनी, प्रेम शर्मा, राम दिता वधवा, सुरेश मेहता सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed