फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SDM took stock of the procurement arrangements at Cheeka Mandi.

Kaithal News: एसडीएम ने चीका मंडी में खरीद व्यवस्था का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
SDM took stock of the procurement arrangements at Cheeka Mandi.
गुहला-चीका। धान खरीद सीजन के लिए बुधवार को एसडीएम मनीष कुमार यादव ने चीका अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से मंडी में की गई तैयारियों की जानकारी ली और मार्केट कमेटी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि धान खरीद प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंडी में पर्याप्त तिरपाल व पॉलिथीन कवर, बारदाना, इलेक्ट्रिक झरना, पावर मशीन, सीसीटीवी कैमरे, बिजली, पानी, सफाई, सुलभ शौचालय और पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसानों की सुविधा के लिए धान खरीद से संबंधित नियम और शर्तों के सूचना बोर्ड भी प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएं। उन्होंने पुलिस विभाग को मंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए, ताकि सीजन के दौरान जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन

ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारी नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करें और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत उच्च अधिकारियों को दें। एसडीएम ने मार्केट कमेटी अधिकारियों को रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। एसडीएम ने बताया कि धान में नमी अधिक होने के कारण अभी खरीद शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने राइस मिलों का किया औचक निरीक्षण
एसडीएम मनीष कुमार यादव ने क्षेत्र की विभिन्न राइस मिलों का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मिलों में धान के भंडारण, रिकॉर्ड, मिलिंग प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। राइस मिल संचालकों को धान की खरीद, उठान, भंडारण और मिलिंग से संबंधित कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीद से जुड़े सभी रिकॉर्ड और दस्तावेज अपडेट रखें और सरकार की हिदायतों का पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed