फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SDM, officer vichel chalan, checking, kaithal

एसडीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी, एसडीओ व कई अन्य अधिकारियों की गाड़ियों का किया चालान

Tue, 13 Sep 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 13 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
SDM, officer vichel chalan, checking, kaithal
एसडीएम ने पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यातायात पुलिस भले ही लोगों को यातायात के नियमों की पालन करवाने में असफल रही है, लेकिन एसडीएम ने सोमवार को सड़कों पर उतर कर चालान किए और लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। विशेष रूप से किशोरावस्था में वाहन चला रहे बच्चों के अभिभावकों को सख्त हिदायतें दी गईं। एसडीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी की गाड़ी सहित काडा के एसडीओ व उनके ड्राईवर सहित कुल 22 चालान किए। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वहीं देर शाम एसडीएम ने ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को भी यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम मनदीप कौर ने बाद दोपहर नए बस अड्डे के सामने, करनाल रोड बाईपास चौक सहित पिहोवा चौक पर वाहनों की जांच का अभियान चलाया। उन्होंने स्कूटी पर चलने वाली लड़कियों, अधिक स्पीड व सीमा से अधिक सवारियां भरकर सड़कों पर उतरे ऑटो तथा ट्रिपल सवारी दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए। आमतौर पर पुलिस को ही ऐसी अनियमितताएं पाए जाने पर चालान काटने की शक्तियां प्राप्त है लेकिन एसडीएम ने स्वयं इस अभियान की कमान संभालते हुए सभी को चौंका दिया। उन्होंने ग्यारहवीं-बारहवीं में पढ़ रहे उन बच्चों के चालान किए, जो हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे थे। जितनी लड़कियों को रोका गया, उनमें से किसी के पास भी कागजात पूरे नहीं थे। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी की गाड़ी के ड्राईवर ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी। वहीं सिंचाई विभाग के काडा में एसडीओ के ड्राईवर के पास ड्राइविंग लाईसेंस नहीं मिला तो एसडीओ साहब बिना सीट बेल्ट के बैठे थे। एसडीएम ने तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


वहीं चालान काटने का जिम्मा बेशक ट्रैफिक पुलिस का हो। लेकिन एसडीएम द्वारा चालान काटना शहर में चर्चा का विषय बन गया। ट्रैफिक पुलिस की सुस्ती से शहर में लगातार मोटरसाइकिल चोरी बढ़ती जा रही हैं, लेकिन चालान काटते समय भी वाहनों के कागजात की गंभीरता से जांच नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। विशेष रूप से वे बच्चे हादसों को न्योता दे रहे हैं, जो बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते हैं। आज कल एक-एक बच्चा है परिवारों में। ऐसे में बिना हेलमेट के वाहन चलाना हादसों को न्योता देने वाली बात है। इसलिए स्कूल कॉलेजों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया है। अभिभावक भी इस ओर ध्यान दें। चालान काटने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
मनदीप कौर, एसडीएम, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed