{"_id":"67f0350f0f49bad9960f7420","slug":"sdm-gave-instructions-on-overloading-problem-kaithal-news-c-18-1-knl1004-617247-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ओवरलोडिंग समस्या पर एसडीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ओवरलोडिंग समस्या पर एसडीएम ने दिए निर्देश
Sat, 05 Apr 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत एसडीएम ने ग्रीष्मकालीन सीजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बिजली विभाग को उन्होंने निर्देश दिए की सीजन को देखते हुए ओवरलोडिंग समस्या पर निजात पाई जाए। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पीने के पानी की समूचित व्यवस्था पर सभी बिंदुओं पर समीक्षा हुई। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता को बात्ता व ढुंडवा में टयूबवेल लगाने के लिए एस्टीमेट बनाए जाने के लिए निर्देश दिए गए। कलायत नगर में पीने के पानी की निरंतर आवश्यकता को ध्यान में रखने और उसके पर्याप्त स्टोरेज के बारे में भी विभाग को निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि ग्रीष्मकाल में लोगों को शुद्ध पीने के पानी की कोई कमी न हो इस बात के लिए विभाग पुख्ता कदम उठाए। गंदगी पर मच्छर अधिक आते हैं इस लिए नियमित उठाव के लिए पालिका द्वारा पुख्ता कदम उठाए जाएं। संवाद