{"_id":"682a2c279d1019b2880ed7b4","slug":"scuffle-with-police-team-in-budhakheda-kaithal-news-c-245-1-kht1001-132133-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बुढ़ाखेड़ा में पुलिस टीम से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बुढ़ाखेड़ा में पुलिस टीम से हाथापाई
विज्ञापन
कैथल। बुढ़ाखेड़ा गांव में अवैध शराब बेचने की सूचना पर गई पुलिस की टीम से हाथापाई की गई। एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी गई। तेज आवाज में बात भी की गई। पूरे मामले में सदर थाने की पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
कैथल सदर थाना के एएसआई प्रदीप की शिकायत अनुसार 17 मई को पुलिस की टीम को सूचना मिली बलराज अवैध रूप से देसी शराब बेचता है। सूचना पाकर टीम गांव बुढ़ाखेड़ा में पहुंची। पुलिस ने बलराज को काबू कर लिया और शराब को लेकर उससे पूछताछ करने लगे।
इस पर आरोपी पुलिस टीम से ऊंची आवाज में बातें करने लगा। उसकी आवाज सुनकर गली में से तीन-चार लोग आ गए। पुलिस की टीम आरोपी के पशुबाड़े में तलाशी ले रही थी तो वहां से काेल्ड ड्रिंक की तीन बड़ी बोतलों में देसी शराब मिली।
विज्ञापन
शराब मिलते ही बलराज सिंह व उसके तीन अन्य साथियों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी और वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने बलराज सिंह व उसके तीन साथियों को काबू किया और बरामद शराब को भी कब्जे में ले लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्की, काशू व फूला राम के रूप में हुई। बलराज समेत चारों आरोपियों पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने व पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाड़कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सदर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।