{"_id":"646fb82cba2f4e1b07071304","slug":"scramble-with-policemen-on-asking-for-car-documents-kaithal-news-c-18-1-131909-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार के दस्तावेज मांगने पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार के दस्तावेज मांगने पर पुलिसकर्मियों से हाथापाई
Fri, 26 May 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कार के दस्तावेज मांगने पर एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहे व उनके साथ हाथापाई की। आरोपी ने एक होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
किठाना चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सुखदेव ने राजौंद पुलिस को शिकायत दी कि 24 मई को वह सिपाही कुलदीप सिंह, एसपीओ रमेश कुमार, होमगार्ड रमेश कुमार व मोनू के साथ किठाना पुलिस चौकी के सामने नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहा था। इस बीच जींद की तरफ से आई कार को उन्होंने रुकने का इशारा किया। इस पर कार चालक ने अपनी गाड़ी गलत साइड में खड़ी कर दी। जब उन्होंने चालक से गाड़ी के कागजात चेक करवाने के लिए कहा कि वह जींद से आया है अपने कागजात नहीं दिखाएगा। उनसे जो बनता है कर लें।
पुलिसकर्मी सुखदेव ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। जब उन्होंने बार-बार कागजात दिखाने के लिए कहा तो चालक ने शराब के नशे में होने के कारण उसे व नाके पर मौजूद कर्मचारियों को अपशब्द कहे और थप्पड़-मुक्के मारने लगा। आरोपी ने होमगार्ड रमेश कुमार की वर्दी के गले के कॉलर को पकड़कर खींचा और वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। अन्य कर्मचारियों की सहायता उसे पकड़ कर नाम पता पूछा तो आरोपी ने स्वयं को अर्बन एस्टेट जींद निवासी सुशील कुमार महेशवाल बताया। आरोपी ने उसे व अन्य कर्मचारियों के साथ हाथापाई करके चोटें मारी, सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली व जान से मारने की धमकी दी है।