{"_id":"67e06bb948cd3baf340a9685","slug":"scramble-for-clerk-exam-kaithal-news-c-18-1-knl1004-608404-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: क्लर्क परीक्षा के लिए हुई धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: क्लर्क परीक्षा के लिए हुई धक्कामुक्की
Mon, 24 Mar 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला सत्र और न्यायालय की अनुबंध के आधार पर क्लर्क की परीक्षा देने के लिए आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में दो हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे। सभी को बारी-बारी से प्रवेश दिया गया। इस दौरान आपाधापी की स्थिति भी कई बार बनी पर व्यवस्था को संभाल लिया गया। कई बार धक्कामुक्की भी हुई लेकिन केंद्र पर मौजूद जिम्मेदारों ने हालात को संभाला।
गौरतलब है कि इस भर्ती में 27 पदों को भरना है जिसके लिए 2320 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जानकारी मिली है कि 60 से अधिक अभ्यर्थियों का आवेदन अयोग्य घोषित किया गया है। इसमें अधिकतम उम्र 42 वर्ष वह न्यूनतम आयु 18 वर्ष की है इस भर्ती में योग्य उम्मीदवार को स्नातक पास होना जरूरी था। नौकरी की चाह में युवाओं में उत्साह भी दिखा। उन्होंने बताया कि इसमें सफलता के लिए उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान होने की बात कही गई है। इसी प्रकार अंग्रेजी टाइप में 30 शब्द प्रति मिनट की गति मांगी गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद होगा।