फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Scorpio rammed into back of a truck in Kaithal three friends including army soldier died on the spot

हरियाणा में सड़क हादसा: ट्रक के पीछे घुसी स्कॉर्पियो, फौजी समेत तीन दोस्तों की मौत, ड्यूटी जा रहा था परविंद्र

Fri, 13 Sep 2024 06:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/पूंडरी
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/पूंडरी Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Sep 2024 06:01 PM IST
सार

हरियाणा में हुए भीषण हादसे में सेना के जवान सहित उसके दो दोस्तों की मौत हो गई। सेना का जवान परविंद्र छुट्टी खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर लौट रहा था। 

विज्ञापन
Scorpio rammed into back of a truck in Kaithal three friends including army soldier died on the spot
हादसे के बाद गाड़ी के उड़े परखच्चे, तीनों मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाइवे 152 डी पर गांव करोड़ा के पास स्कॉर्पियो की ट्रक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक महेंद्रगढ़ जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे, जो अपने फौजी दोस्त को अंबाला रेल में बैठाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही गांव करोड़ा के पास पहुंचे तो उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। मृतकों की पहचान गांव डालणवास निवासी 35 वर्षीय कृष्ण, 26 वर्षीय सुदीप और गांव सुरैती निवासी 35 वर्षीय परविंद्र के तौर पर हुई है। परविंद्र सेना का जवान था। 

विज्ञापन


घटना शुक्रवार अल सुबह करीब दो बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पूंडरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने घटना में मृतक फौजी के चाचा की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन




मृतक परविंद्र के चाचा लीलाराम ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि उसका भतीजा परविंद्र जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड था। वह करीब एक महीने की छुट्टी पर गांव आया हुआ था। शुक्रवार को उसे ड्यूटी पर पहुंचना था, इसलिए वह वीरवार शाम को गांव से रवाना हुआ। उसे गांव बुचावास गांव से अंबाला के लिए बस लेनी थी, जो उससे छूट गई। ऐसे में परविंद्र ने अपने दोस्त कृष्ण और सुदीप को कार लेकर बुलाया और उसे अंबाला तक पहुंचाने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तीनों दोस्त कार में सवार होकर नेशनल हाइवे 152 डी पर रवाना हो गए। जब वे गांव करोड़ा के पास पहुंचे तो सामने से जा रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ट्रक रोक दिया, जिससे उनकी कार ट्रक में जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों युवक कार में फंस गए, जिनके शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।

परविंद्र के चाचा ने बताया कि परविंद्र करीब 10 साल से फौज में था। उसकी शादी हो चुकी है और उसका करीब छह साल का बेटा भी है। हादसे के दौरान परविंद्र गाड़ी चला रहा था।
 सुदीप के जीजा आनंद ने बताया कि सुदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 10वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद वह खेती-बाड़ी कर रहा था। इसके अलावा कृष्ण भी पांचवीं पास था और अब खेती करता था। उसके वे छह भाई-बहन हैं, जिनमें चार बहनें और दो भाई हैं।

 
पूंडरी थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि ट्रक चालक की ओर से डायल 112 पर हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परविंद्र के चाचा की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed