{"_id":"6a4a9829cf0a97a6570daee2","slug":"scorpio-hits-driver-standing-by-the-roadside-dies-before-treatment-could-begin-kaithal-news-c-245-1-kht1012-151863-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क किनारे खड़े चालक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, उपचार शुरू होने से पहले मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क किनारे खड़े चालक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, उपचार शुरू होने से पहले मौत
विज्ञापन
कैथल। कलायत थाना क्षेत्र में जम्मू कटरा रोड पर सड़क किनारे खड़े 40 वर्षीय गाड़ी चालक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें पहले जींद के सरकारी अस्पताल और बाद में पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया, जहां उपचार शुरू होने से पहले ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत जिले के गांव राणा खेड़ी निवासी राजेश ने बताया कि वह 3 जुलाई को अपने परिजनों सत्यवान उर्फ पालू, सुरजीत, सुरेंद्र और वजीर के साथ इको गाड़ी में पंजाब के गांव मतोली (खनौरी) में अपनी बुआ के मृत्युभोज में शामिल होकर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे उनकी गाड़ी जम्मू कटरा रोड पर गांव खरक पांडवा से पहले सड़क किनारे रोकी, ताकि सवार लोग लघुशंका के लिए नीचे उतर सकें। शिकायत के अनुसार सत्यवान उर्फ पालू जैसे ही गाड़ी से उतरकर सड़क किनारे जाने लगे, तभी खनौरी की ओर से तेज गति से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे कई फीट दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके पर रुका और घायल को अपनी गाड़ी में जींद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि रोहतक पहुंचने पर डॉक्टरों ने सत्यवान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डीएसपी रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना के बाद जींद अस्पताल से घायल होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 4 जुलाई को पीजीआईएमएस रोहतक से सत्यवान की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजन राजेश के बयान दर्ज किए। शिकायत में स्कॉर्पियो का नंबर HR51CH6161 बताया गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106(1) के तहत थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस वाहन चालक की पहचान कर मामले की जांच कर रही है।