फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Scorching heat, humidity made people sweat

Kaithal News: भीषण गर्मी, उमस ने छुड़ाए लोगों के पसीने

Fri, 21 Jul 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Scorching heat, humidity made people sweat
कैथल। बुधवार को हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी के लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री पर पहुंचने के बाद भी गर्मी का असर बढ़ गया है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन अब फिर गर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक अभी कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वीरवार को दिनभर तेज धूप निकली रही। बीच-बीच में कई बार बादल छाए और बारिश की संभावना बनी, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


बुधवार को झमाझम बारिश के बाद सिर्फ कुछ घंटों तक ही गर्मी से राहत रही। अब फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से भिगो दिया है। बारिश के बाद तेज धूप और गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वीरवार को सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों को झुलसा दिया। शाम तक गर्मी से राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा ने बताया कि अभी अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट रहेगी। बारिश की संभावना बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूलर को नियमित रूप से करें साफ

मच्छर जनित बीमारियां पनपने की संभावना सबसे अधिक होती है। ऐसे में नागरिक डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी से बचाव के लिए सावधानी बरतें। घरों के कूलर को नियमित रूप से साफ करते रहें। डेंगू से बचाव लिए सावधानी बरतना जरूरी है। घरों में पानी की टंकी रखें। कूलर आदि में मच्छर न पनपने दें, इसके लिए नियमित रूप से सफाई करते रहें। डेंगू का मच्छर दिन के समय में काटता और यह स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। -जगदीश शर्मा, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed