फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Scientific assessment of the actual benefits and impact on farmers is also essential: Kaushik

किसानों को हुए वास्तविक लाभ और प्रभाव का वैज्ञानिक मूल्यांकन भी जरूरी : कौशिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Scientific assessment of the actual benefits and impact on farmers is also essential: Kaushik
कैथल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि विज्ञान केंद्र कैथल में 35वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. नरेश कुमार कौशिक रहे। बैठक में कृषि, बागवानी, कृषि अनुसंधान, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग से जुड़े वैज्ञानिकों, अधिकारियों और समिति के सदस्यों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि एवं समिति के सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट तथा वर्ष 2026-27 की कार्य योजना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डॉ. नरेश कुमार कौशिक ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जिले में किए जा रहे प्रसार कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब केवल कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इन कार्यक्रमों से किसानों को हुए वास्तविक लाभ और प्रभाव का वैज्ञानिक मूल्यांकन भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कृषि तकनीकों के परिणामों को वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर किसानों के सामने प्रस्तुत किया जाना चाहिए, ताकि वे तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हों।
विज्ञापन

डॉ. कौशिक ने सीधी बिजाई वाले धान, फसल अवशेष प्रबंधन, हरी खाद, लेजर लैंड लेवलिंग, प्राकृतिक खेती, जीरो टिल तथा सुपर सीडर जैसी संसाधन संरक्षण तकनीकों के प्रभाव का अध्ययन करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों के मूल्यांकन में पानी की बचत, कृषि लागत में कमी, समय एवं ऊर्जा की बचत तथा मृदा स्वास्थ्य में सुधार जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों को शामिल किया जाना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. जसबीर सिंह, डॉ. गुरनाम सिंह, डॉ. अमित कुमार, डॉ. दीपक कुमार एवं डॉ. प्रशांत कौशिक ने अपने-अपने कार्यक्रमों की वर्ष 2025-26 की प्रगति रिपोर्ट तथा वर्ष 2026-27 की कार्य योजना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed