फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Schools open after summer vacation, 10 percent children reach

Kaithal News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल, 10 प्रतिशत बच्चे पहुंचे

Sun, 02 Jul 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 02 Jul 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Schools open after summer vacation, 10 percent children reach
कैथल। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शनिवार को स्कूल खुल गए हैं। रविवार को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इसलिए सरकारी स्कूल खुलने के बाद भी नाममात्र के बच्चे ही पहुंचे और प्राइवेट स्कूल बंद रहे। वहीं शिक्षा निदेशालय ने दो दिन पहले पत्र जारी कर एक जुलाई से सभी स्कूलों में त्रिवेणी लगाने के आदेश दिए थे लेकिन न तो स्कूलों में बच्चे पहुंचे और न ही त्रिवेणी लगाई गई। जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से बारहवीं तक एक लाख से अधिक विद्यार्थी इस समय पढ़ाई कर रहे हैं। अगर छुट्टियों के बाद स्कूलों में बच्चों की संख्या की औसत देखें तो यहां दस प्रतिशत बच्चे स्कूलों में पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे के बाद भी जिले के कई स्कूलों के कमरे बंद थे। यहां विद्यार्थियों को खुद कमरे खोलने पड़े। ये हालात तब थे जब सभी स्कूल प्रबंधकों को स्कूल खुलने के संबंध पत्र भेजा गया था। सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम रही। वहीं स्टाफ सदस्य भी कम पहुंचे। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद त्रिवेणी लगाकर स्कूल को खोला गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विद्या धन, पीटीआई विजेंद्र सिंह, अध्यापक रामलाल मौजूद रहे। जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने कहा कि कल रविवार होने के कारण स्कूलों में कम बच्चे पहुंचे हैं। सोमवार से निरंतर पढ़ाई शुरु हो जाएगी। कई विद्यालयों में त्रिवेणी लगाई गई है। जहां नहीं लगी वहां सोमवार को लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed