{"_id":"57279fa94f1c1ba6155cd39a","slug":"school-van-accident-students-parents-hospital-kaithal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन का संतुलन बिगड़ा, 5 बच्चे गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन का संतुलन बिगड़ा, 5 बच्चे गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीवन में संतुलन बिगड़ने से एक स्कूल वैन पेड़ से जा टकराई। जिसमें पांच बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा एक कार चालक द्वारा स्कूल वैन सामने से गुजरते समय कट मारने के कारण हुआ। पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।
स्कूल वैन के चालक ने बताया कि वह यहां एक निजी स्कूल में बच्चे ले जाने काम करता है। सोमवार सुबह भी वह बच्चे लेकर स्कूल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह संगतपुरा माइन के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही एक होंडा सिटी कार ने उसकी गाड़ी को कट मारा।
जिससे उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया व साइड में पेड़ से जा टकरा गई। होंडा सिटी को चला रहा चालक मौके से फरार हो गया। क्रूजर के ड्राइवर के अनुसार 5 बच्चों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
इन्हें लोगों की मदद से तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। 3 बच्चों को तो प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई व गंभीर रूप से 2 घायल बच्चों को एक्सरे व अन्य उपचार के लिए कैथल रेफर किया गया।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही अभिभावक व अन्य लोग अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। बच्चों के घायल होने की सूचना मिलते ही सीवन थाना प्रबंधक महाबीर सिंह भी पुलिस टीम के साथ निजी अस्पताल में पहुंचे व घायल बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई।
उन्होंने बताया कि स्कूल वैन चालक के ब्यान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। घायल बच्चों में छठी से आठवीं तक के पांच बच्चे कबीर, अक्षिता, सारंग, पीयूश, सूमेश शामिल हैं।