{"_id":"69fe446c9aefe5fafa04c6a5","slug":"school-operator-caught-taking-bribe-of-rs-50000-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149097-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 50 हजार की रिश्वत लेते स्कूल संचालक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 50 हजार की रिश्वत लेते स्कूल संचालक काबू
Sat, 09 May 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 09 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
टीम के साथ लाल घेरे में आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। विजिलेंस टीम ने मार्कशीट (डीएमसी) में नाम सही करवाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले एक स्कूल संचालक हरिओम हुड्डा को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दस्तावेज में नाम की अशुद्धि ठीक करवाने की एवज में शिकायतकर्ता से मोटी रकम की मांग की थी। हरिओम हुड्डा मूल रूप से रोहतक जिले का रहने वाला है और बड़सीकरी गांव में गीता निकेतन सीनियर सेकेंड्री स्कूल संचालित करता है।
कैथल के खुराना रोड निवासी रामचंद्र की पुत्रवधू की डीएमसी में नाम की त्रुटि होने के कारण उसे आईडी बनवाने में परेशानी आ रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए रामचंद्र ने स्कूल संचालक हरिओम हुड्डा से संपर्क किया। आरोप है कि इस काम के बदले हरिओम ने पहले 75 हजार रुपये की मांग की। बाद में बातचीत के दौरान सौदा 50 हजार रुपये में तय हो गया।
शिकायत के बाद विजिलेंस ने बिछाया जाल : शिकायतकर्ता रामचंद्र ने पूरे मामले की जानकारी जिला विजिलेंस टीम को दी। इसके बाद विजिलेंस टीम प्रभारी सूबे सिंह ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। टीम ने शिकायतकर्ता को विशेष रसायन लगे नोट देकर आरोपी को रिश्वत देने के लिए स्कूल भेजा। जैसे ही रामचंद्र ने आरोपी को 50 हजार रुपये दिए, उसी समय विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर हरिओम हुड्डा को रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए ले गई। विजिलेंस इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।