फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   School employee arrested for filming female students in the swimming pool changing room in Kaithal

Kaithal:स्विमिंग पूल के चेंजिंग रूम में छात्राओं का वीडियो बनाने वाला स्कूल कर्मचारी गिरफ्तार, POCSO एक्ट दर्ज

Sat, 25 Jul 2026 02:43 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 25 Jul 2026 02:43 PM IST
सार

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
School employee arrested for filming female students in the swimming pool changing room in Kaithal
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैथल स्थित एक निजी स्कूल से सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली गंभीर घटना सामने आई है। स्विमिंग पूल के चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही छात्राओं का मोबाइल से वीडियो बनाने के आरोप में स्कूल के ही एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान कलायत निवासी गौरव के रूप में हुई है, जो स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है।

विज्ञापन


छात्राओं की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी
घटना उस समय हुई जब तैराकी प्रशिक्षण ले रही छात्राएं कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम में गई थीं। उसी दौरान छात्राओं की नजर एक कर्मचारी पर पड़ी जो छिपकर अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना रहा था। छात्राओं ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन और अपने परिजनों को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों और स्कूल स्टाफ ने आरोपी को पकड़कर रोक लिया और सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई और जांच
परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

अधिकारी के अनुसार
डीएसपी रमेश चंद्र ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed