फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   School buses checked, auto-e-rickshaws found useless

Kaithal News: स्कूल बसों की जांच, ऑटो-ई रिक्शा बेअंदाज

Mon, 22 Apr 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
School buses checked, auto-e-rickshaws found useless
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महेंद्रगढ़ हादसे के बाद स्कूली बसाें की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक स्कूली ई रिक्शा आैर ऑटो बेअंदाज हंै। इसके चलते अपनी ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को लेकर स्कूल जाते हैं। ऐसे में हादसों की संभावना अधिक रहती है।

शहर में 500 से अधिक ऑटो स्कूली बच्चों को स्कूल ले जाने और घर लाने के लिए लगे हैं। सुरक्षित यात्री परिवहन के लिए सरकार ने नियम तो बहुत बनाए हैं, लेकिन वाहन चालक 50 प्रतिशत नियमों का पालन नहीं करते। इसी के परिणामस्वरूप स्कूली बच्चों को स्कूल व घर ले जाने वाले ऑटो, ई रिक्शा चालकों पर प्रशासन नकेल नहीं कसता। इनकी लापरवाही से कभी किसी के साथ हादसा घटित हो सकता है। जिले में लगभग 500 निजी स्कूल हैं। इनमें दो लाख से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से 40 फीसदी बच्चे ऑटो, रिक्शा व स्कूली वाहन के माध्यम से स्कूल आते जाते हैं। इन वाहनों में बच्चों को ठूंसकर बैठाया जा रहा है। सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लगता है उन्हें इंतजार है कि महेंद्रगढ़ के कनीना व यमुनानगर में हादसा हुआ है वैसा ही हो। इससे पहले इन लापरवाह ऑटो चालकों पर कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। परिणामस्वरूप विभाग की यह लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन


वाहन चालक कर रहे नियमों की अवहेलना
शहर में चल रहे स्कूली ऑटो में न सिर्फ क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए जा रहे हैं। बल्कि उनमें आवश्यक सावधानियां भी नहीं बरती जा रही है। ज्यादातर अभिभावक भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वे भी बच्चों की जान जोखिम में डालकर उन्हें लापरवाह ऑटो चालकों के साथ स्कूल भेज रहे हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। आरटीए सचिव शीशपाल ने इस पर बताया कि स्कूलों बसों की फिटनेस जांच जारी है। ऑटो ई रिक्शा की जांच स्कूल बसों की जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed