फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   scholarship exam on 17 and 18

Kaithal News: छात्रवृत्ति परीक्षा 17 और 18 को

Sun, 16 Apr 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 16 Apr 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
scholarship exam on 17 and 18
कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद और एचसीएल कंपनी के बीच करार के तहत छात्रवृत्ति परीक्षा 17 और 18 अप्रैल को खंड पूंडरी के मॉडल संस्कृति स्कूल पूंडरी में आयोजित की जाएगी। कैथल के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा में 12वीं कर चुके गैर तकनीकी प्रोफाइल के लिए बिना गणित व तकनीकी प्रोफाइल के लिए गणित वाले विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। सफल होने वाले विद्यार्थियों को रोजगार के साथ नामी शिक्षण संस्थाओं में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी। एचसीएल टेक बी के कार्यक्रम के तहत यह परीक्षा ली जाती है। जिला कैथल में यह परीक्षा पहले भी राजौंद व गुहला में आयोजित की जा चुकी है। पहले हुई परीक्षा में चयनित हो चुके विद्यार्थियों को दोबारा से यह परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से 3.30 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

यदि पहले की परीक्षाओं में कोई विद्यार्थी दो बार बैठ चुका है, लेकिन सफल नहीं हुआ है उसको यह परीक्षा देने की अनुमति नहीं है। पूंडरी खंड के लिए सुशील कुमार गणित प्राध्यापक को नोडल अधिकारी बनाया है। जिला परियोजना संयोजक सुरेंद्र आर्य व परियोजना सहायक कुशल कुमार ने बताया कि सफल विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, कोडिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट के आकर्षक रोजगार के साथ-साथ पढ़ाई करने के लिए छात्रवृत्ति की सुविधाएं भी मिलेंगी। इच्छुक विद्यार्थी मौके पर भी रजिस्ट्रेशन करके परीक्षा में बैठ सकते हैं। परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपना मोबाइल या स्मार्टफोन साथ लेकर अवश्य आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed