Hindi News
›
Haryana
›
Kaithal News
›
SBI donated health equipment, including water coolers, to three primary health centers.
{"_id":"6ad908b3a13cb8a5b3024034","slug":"sbi-donated-health-equipment-including-water-coolers-to-three-primary-health-centers-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156900-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एसबीआई ने तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को वाटर कूलर सहित स्वास्थ्य उपकरण किए भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एसबीआई ने तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को वाटर कूलर सहित स्वास्थ्य उपकरण किए भेंट
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए सामान भेंट करते बैंक अधिकारी व अन्य। विज्ञप्ति
- फोटो : सांकेतिक
Link Copied
गुहला-चीका। भारतीय स्टेट बैंक ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत क्षेत्र के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को वाटर कूलर सहित विभिन्न स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध करवाए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। नागरिक अस्पताल चीका की एसएमओ डॉ. प्रीति सिंगला ने बताया कि एसबीआई गुहला-चीका की ओर से पीएचसी भागल को मल्टी पैरा मॉनिटर, रेडिएंट वार्मर, वाटर कूलर, स्टिक प्रिंटर, सीटीजी मशीन और मरीजों के लिए बेड दिए गए हैं। वहीं पीएचसी कांगथली को मल्टी पैरा मॉनिटर, ईसीजी मशीन, बेड, रेडिएंट वार्मर, वाटर कूलर, ओटी लाइट और ऑटोक्लेव उपलब्ध करवाए गए हैं। इसी प्रकार एसबीआई खरकां की ओर से पीएचसी खरकां को मल्टी पैरा मॉनिटर, ब्लड बैग ट्यूब सीलर, बेड, रेडिएंट वार्मर, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर और ऑटोक्लेव प्रदान किए गए। इन उपकरणों से मरीजों की जांच और उपचार में सुविधा होगी। वाटर कूलर से मरीजों और उनके परिजनों को ठंडा पेयजल भी उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर डॉ. हर्ष, डॉ. शिवानी, डॉ. परल और एसबीआई के चीफ मैनेजर संकल्प अरुण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए सामान भेंट करते बैंक अधिकारी व अन्य। विज्ञप्ति- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।