फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saying Radhe-Radhe, Shyam will come... Devotees danced to the bhajan.

Kaithal News: राधे-राधे बोल श्याम आएंगे... भजन पर झूम उठे श्रद्धालु

Thu, 12 Sep 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Saying Radhe-Radhe, Shyam will come... Devotees danced to the bhajan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। स्वर्ग द्वार धर्मशाला में आयोजित श्री गणपति महोत्सव के चौथे दिन भजन संध्या आयोजित की। इस भजन संध्या में बालाजी संकीर्तन मंडल के गायकों ने अपने भजनों समा बांध दिया। गायक जीत कामरा के भजन राधे-राधे बोल श्याम आएंगे, आएंगे श्याम आएंगे... भजन पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

चौथे दिन के आयोजन में बतौर यजमान रवि राणा, शीशपाल बंसल ने शिरकत की। समिति के सदस्य सागर शर्मा, मयंक, पारस ने बताया कि भगवान गणपति विघ्नहर्ता हैं और सभी की मुश्किलों को समाप्त करने वाले हैं। उनसे जो मुराद मांगों पूरी होती है।
विज्ञापन


इस महोत्सव में रोजाना सैंकड़ों की संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन अलग-अलग गायक मंडलियों की ओर से भगवान गणपति का गुणगान किया जा रहा है। इस अवसर पर तनिष, कालू, सिद्धाथ, राधे, विक्रांत, मयंक, कुनाल, माधव व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शहर के सर्राफा बाजार में श्री गणपति सेवा मंडल की ओर से इस साल 28वां श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी का पंडाल सजने के बाद बुधवार को पांचवें दिन भी पूजा-अर्चना जारी रही। इसके साथ ही शहर में अन्य जगहों पर लगे पंडालों में भी सुबह व शाम के समय पूजा की जा रही है।

17 सितंबर को विभिन्न नहरों में बप्पा का विर्सजन किया जाना है। ऐसे में सर्राफा बाजार में भी गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पंडाल गूंज उठता है। यह समिति पिछले 28 साल से लगातार गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।


सेवा मंडल के प्रधान राकेश वर्मा ने बताया कि उनका मंडल पिछले 28 सालों से यह उत्सव मना रहा है। सुबह और शाम सात बजे भगवान गणेश की आरती कर प्रसाद वितरित किया जाता है। 13 सितंबर को पंडाल में बाबा खाटू श्याम का जागरण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 15 सितंबर को विशाला भंडारा लगाया जाएगा। इसके बाद 17 सितंबर भगवान गणपति की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया जाएगा। इस मौके पर राकेश वर्मा, रिंकू, रोहित सिंगला, राजेश वर्मा, सोनू आदि सेवादार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed