Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Satyavan Mehra was elected as head for the fourth time in the branch elections.Satyavan Mehra was elected as head for the fourth time in the branch elections.

Kaithal News: ब्रांच चुनाव में सत्यवान मेहरा चौथी बार प्रधान

Tue, 31 Mar 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 31 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Satyavan Mehra was elected as head for the fourth time in the branch elections.Satyavan Mehra was elected as head for the fourth time in the branch elections.
सत्यवान मैहरा और नवनिर्वाचित पदाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन (रजि. नंबर 41) से संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की जनस्वास्थ्य विभाग ब्रांच, कैथल का त्रिवार्षिक चुनाव मॉडल टाउन स्थित बूस्टर जींद रोड पर आयोजित किया गया। कर्मचारियों ने सत्यवान मेहरा पर फिर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार चौथी बार ब्रांच प्रधान चुना।

इसके अलावा रविंद्र सांगवान को कोषाध्यक्ष, कुलदीप सिंहमार को ब्रांच सचिव और नरेश मलिक को ब्रांच चेयरमैन पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ब्रांच प्रधान सत्यवान मेहरा ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा लगातार चौथी बार उन पर विश्वास जताना उनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


ब्रांच सचिव कुलदीप सिंहमार ने कहा कि कर्मचारियों के हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं कोषाध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने संगठन की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव जसमेर लाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जबकि राज्य कमेटी के इंद्रपाल सिंह चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ कर्मचारी बलवंत सिंह (डब्ल्यूपीओ) और नाथा राम (एमपीडब्ल्यू) को विदाई दी गई। कार्यक्रम में जिला प्रधान


महावीर तारागढ़, जिला चेयरमैन सुरेंद्र रोहिला, राजपाल पुनिया, पाल संधू, पवन रंगा, विजय पाल, हुक्म चंद सैनी और गुरदेव माणस सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed