{"_id":"664fcf5ffe86d9e20f0abfa4","slug":"satsang-is-the-basic-basis-for-improving-life-kaithal-news-c-18-1-knl1004-395941-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जीवन सुधारने के लिए सत्संग मूल आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जीवन सुधारने के लिए सत्संग मूल आधार
Fri, 24 May 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 May 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। संत छवि राम दास ने सीवन में आयोजित एक सत्संग के कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन सुधारने और सही मार्ग पर लाने के लिए सत्संग मूल आधार है। जीवन के उद्देश्य की प्राप्ति में सत्संग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सत्संग क्या है? इस संसार में तीन पदार्थ- ईश्वर, जीव और प्रकृति- सत हैं। इन तीनों के बारे में जहां अच्छी तरह से बताया जाए, उसे सत्संग कहते हैं। सत्संग हमारे जीवन के लिए उतना ही आवश्यक है, जितना कि शरीर के लिए भोजन। भोजनादि से हम शरीर की आवश्यकताओं की पूर्ति कर लेते हैं, किंतु आत्मा जो इस शरीर की मालिक है, उसकी संतुष्टि के लिए कुछ नहीं करते हैं। इसलिए हमें अपनी आत्मा की संतुष्टि के लिए सत्संग अवश्य करना चाहिए। संवाद