फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Satish selected for hockey championship

Kaithal News: सतीश का हॉकी चैंपियनशिप में चयन

Tue, 13 Jan 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Satish selected for hockey championship
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ी सतीश।
गुहला चीका। हॉकी खिलाड़ी सतीश का नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। सतीश इस चैंपियनशिप में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम की तरफ से खेलेंगे। सतीश के चयन से गुहला चीका क्षेत्र के युवाओं में जोश और उत्साह देखने को मिला है। यह चयन चीका हॉकी अकादमी के लिए गर्व का क्षण है और अकादमी का नाम रोशन हुआ है। हॉकी कोच नरेश कुमार ने कहा कि सतीश के चयन से अकादमी के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और वे नए उत्साह के साथ अभ्यास करेंगे। कोच नरेश ने विश्वास जताया कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में खेलते हुए सतीश शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सभी से सतीश के उज्जवल भविष्य की कामना करने की अपील की। नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैंपियनशिप हरिद्वार कांगड़ी यूनिवर्सिटी में 12 से 17 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed