{"_id":"651483a757bed38e090ba0e6","slug":"sarpanches-opened-front-against-bdpo-kaithal-news-c-18-1-knl1004-229036-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सरपंचों ने बीडीपीओ के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सरपंचों ने बीडीपीओ के खिलाफ खोला मोर्चा
Thu, 28 Sep 2023 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। खंड सीवन के लगभग 10 सरपंचों व सरपंच प्रतिनिधियों और पंचायत समिति अध्यक्ष ने सीवन के बीडीपीओ और अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालय में न आने और काम न करने से परेशान होकर कार्यालय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
उन्होंने खंड कार्यालय के बाहर खड़े होकर नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया। पंचायत समिति चेयरपर्सन मनजीत कौर, सरपंच एसोसिएशन सीवन के प्रधान लखविंद्र सिंह हांडा ने कहा कि बीडीपीओ नरेंद्र सिंह कभी कार्यालय में नहीं आता है। कार्यालय के अन्य अधिकारी भी नहीं आते हैं और कार्यालय अधिकतर खाली रहता है। बीडीपीओ कार्यालय केवल कुछ कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी गांवों के सरपंच सुबह बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचते हैं और पूरा दिन इंतजार करने के बाद शाम को वापस चले जाते हैं।
कार्यालय में न तो उन्हें बीडीपीओ मिलता है और न ही अन्य अधिकारी मिलते हैं। इसके कारण से सभी गांवों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी डोंगल नहीं चलता है तो कभी सर्वर डाउन। कार्यालय में अधिकारियों के न मिलने के कारण पिछले चार माह से कोई भुगतान नहीं हो सका हैं। कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी लगी होती है और कार्यालय में कोई उपस्थित नहीं होता है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सोमवार तक उनकी समस्या का समाधान न हुआ तो वह कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना देंगे और इस समस्या को लेकर वह उपायुक्त कैथल को भी मिलेंगे।
पंचायत समिति अध्यक्ष मनजीत कौर ने कार्यालय में कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर की जांच की। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि कार्यालय में कोई कर्मचारी या अधिकारी उपस्थित नहीं है। कई कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी लगी हुई है और कई कर्मचारियों की हाजिरी के कालम खाली हैं।
बीडीपीओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास खंड कार्यालय सीवन व खंड कार्यालय कैथल दो कार्यालयों का कार्यभार है। वह समय अनुसार दोनों कार्यालयों में समय देते हैं और अपनी डयूटी पर आते हैं। उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे निराधार हैं।