फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   sarpanch

सरपंच पर लाठी-डंडों व ईंटों से जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
sarpanch
कुराड़ गांव में पानी निकासी को लेकर सरपंच सतबीर गिल पर लाठी, डंडों, ईंटों और अन्य तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। बुरी तरह से जख्मी सरपंच को परिवार व ग्रामीणों ने कलायत के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे कैथल रेफर कर दिया गया। सरपंच ने बताया कि पिछले काफी समय से पानी निकासी को लेकर ग्राम पंचायत द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन कुछ लोग निकासी व्यवस्था में बाधा पहुंचाने में लगे हैं। इस मंसूबे को लेकर 5-6 लोगों ने उसे और उसके बेटे पर हमला किया। आरोपियों ने घर पर आकर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। जांच अधिकारी रघुबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed