फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sarita, Darshana and Meenu become super moms

Kaithal News: सरिता, दर्शना और मीनू बनीं सुपर मॉम

Sat, 11 Oct 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sarita, Darshana and Meenu become super moms
कैथल में सुपर मॉम टैलेंट शो का भव्य आयोजन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को सुपर मॉम टैलेंट शो का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों की माताओं ने मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर सरिता, दर्शना और मीनू को सुपर मॉम का अवार्ड दिया गया। विजेता प्रतिभागियों को ताज पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के सामने दीप प्रज्वलित करके की गई। मुख्य अतिथि के रूप में नमिता चौधरी, सोनम चौधरी, अमिता चौधरी, आशा चौधरी और रश्मी चौधरी मौजूद रहीं। छात्रा लाविका और इशनूर ने हरियाणवी और पंजाबी डांस प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद बैलून बैलेंस, बुक बैलेंस, म्यूजिकल चेयर, पासिंग पिलो जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की विद्यार्थियों की माताओं ने सुपर मॉम बनने के लिए उत्साहपूर्वक भाग लिया। माताओं ने गुजराती, पंजाबी, हरियाणवी और मराठी गीतों पर डांस किया। कुछ प्रतिभागियों ने गीत, कविता और नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य ममता कौशिक ने की। उन्होंने कहा कि जहां भी मां शब्द जुड़ता है, वह कुछ सुपर ही होता है। यह मंच मातृत्व और प्रतिभा का सुंदर संगम है, जो विद्यालय और परिवार के बीच मजबूत संबंध जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली माताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधक समिति के पीयूष चौधरी, राजीव चौधरी, गौतम चौधरी, मन्नू गोयल और परीक्षित चौधरी के साथ मैनेजमेंट कमेटी की महिलाएं भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम संचालन में स्कूल स्टाफ सदस्य पिंकी सैनी, पूनम सैनी, पूनम अरोड़ा, रेखा, सुशीला, सोनू, आंचल, रिंकी, स्वाति, सोनम, सीमा, ममता धीमान, भूमिका, वंदना, रेनू, सिमरन, सीमा सिंगला, हर्षा, गरिमा, तिलसरा, सुनीता, पुनीत, मेघा, रजनी, निशा, रेनू शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed