फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Saraswati Festival in village Polad on 23rd

Kaithal News: गांव पोलड़ में सरस्वती महोत्सव 23 को

Sun, 18 Jan 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 18 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Saraswati Festival in village Polad on 23rd
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीसी अपराजिता ने बताया कि सरकार की ओर से वसंत पंचमी पर जिले के गांव पोलड़ और पिसोल तीर्थ पर 23 जनवरी को विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दौरान सरस्वती नदी के पुनरुद्धार और जनकल्याण की कामना के लिए हवन किया जाएगा। इसके बाद स्कूली छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि सरस्वती उत्सव पूरे प्रदेश में विभिन्न चरणों में मनाया जाएगा। 19 जनवरी को आदि बद्री, यमुनानगर में महोत्सव का उद्घाटन होगा। 19 से 25 जनवरी तक पिहोवा तीर्थ पर सांस्कृतिक मेले का आयोजन होगा। 20 व 21 जनवरी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में सरस्वती नदी पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। 22 जनवरी को हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड एवं हरियाणा पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सरस्वती पर प्रदर्शनी का आयोजन राखीगढ़ी में होगा। उन्होंने बताया कि सरस्वती महोत्सव न केवल हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी प्राचीन सभ्यता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed