फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanitation workers will return to work today

Kaithal News: आज काम पर लौटेंगे सफाई कर्मचारी

Mon, 27 Nov 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 27 Nov 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers will return to work today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। डोर-टू-डोर एजेंसी की ओर से डेंगू के लक्षणों से प्रभावित सफाई कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने और कुछ दूसरे मुद्दों पर दो दिन चली हड़ताल को कर्मियों ने आखिरकार वापस ले लिया। एजेंसी और सफाई कर्मचारियों के बीच बातचीत के बाद कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला लिया।
दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते से शहर में सोमवार को डोर-टू-डोर सफाई कार्य शुुरू होगा। इस विवाद को निपटाने मेंएजेंसी के प्रबंधक प्रदीप सिंगला और सुपरवाइजर नवीन राणा की अहम भूमिका रही। घरों से लेकर गलियों और सड़कों पर कचरा ही कचरा है। इस बिगड़ी व्यवस्था को ढर्रे पर लेकर आना नगर पालिका, एजेंसी और सफाई कर्मियों के लिए बड़ी चुनौती रहेगा।
विज्ञापन

कलायत नगर पालिका में डोर-टू-डोर चार कर्मियों की एजेंसी की ओर से सेवाएं समाप्त करने एक वर्ष से बकाया पीएफ और कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं को समय रहते पूरा न करने पर 24 नवंबर को हड़ताल को बिगुल फूंका था। इसके तहत दो दिन नपा कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे आकाश, रवि, सतीश, गुरमेल, दिलबाग, पवन, राजेश, कालू, दीपक, अजय, कृष्ण, जोनी, सुनील, मोनू, सोहन और रजत का कहना था कि बगैर पक्ष जाने चार कर्मियों को सेवा से हटाना गलत है। डोर टू डोर सफाई एजेंसी सुपरवाइजर नवीन राणा ने बताया कि सफाई कर्मियों से बातचीत हो चुकी है। वे सोमवार से कार्य शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed