फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Samples collected from 6 suspected dengue cases; the department has tested 525 samples so far.

Kaithal News: 6 डेंगू संदिग्धों के सैंपल लिए, विभाग अब तक 525 सैंपलों की कर चुका जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Samples collected from 6 suspected dengue cases; the department has tested 525 samples so far.
घरों में रखी टंकी व बर्तनों में डेंगू के लारवा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्वयं
कैथल। मानसून के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में डेंगू और अन्य मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए गतिविधियां तेज कर दी हैं। जिले में अब तक डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। बुधवार को डेंगू के छह संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। जिले में अब तक कुल 525 सैंपल लिए जा चुके हैं। विभाग की टीमों ने बुधवार को 10 हजार 214 घरों और 21 हजार 472 पानी के कंटेनरों की जांच की। इस दौरान 33 स्थानों पर लारवा मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। जिले में अब तक 1 हजार 97 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिले में पिछले वर्ष डेंगू के 92 और मलेरिया का एक मामला सामने आया था।
विज्ञापन

ये कर्मचारी जुटे अभियान में
डेंगू नियंत्रण अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में छह एमपीएचडब्ल्यू और 30 आशा कार्यकर्ता, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 244 मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर, 144 महिला एमपीएचडब्ल्यू, 19 स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और 19 स्वास्थ्य निरीक्षक नियमित रूप से सर्वे और जागरूकता अभियान चला रहे हैं। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में स्कूलों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए इन बातों का ध्यान जरूर रखें
स्वास्थ्य विभाग के डेंगू एवं मलेरिया अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज मंगला का कहना है कि जुलाई को एंटी-डेंगू माह के रूप में मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने की अपील की है। कूलर, पानी की टंकी, गमले और अन्य बर्तनों का पानी खाली कर साफ करें और उन्हें ढककर रखें। घर और आसपास पानी जमा न होने दें। एडीज मच्छर दिन में काटता है, इसलिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और मच्छरदानी या रिपेलेंट का उपयोग करें। तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर या जोड़ों में दर्द होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवाएं न लें।

घरों में रखी टंकी व बर्तनों में डेंगू के लारवा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्वयं

घरों में रखी टंकी व बर्तनों में डेंगू के लारवा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed